लॉकडाउन के कारण माहिलपुर व गढ़शंकर इलाके में मुस्लिम समुदाय से संबंधित 207 कश्मीरियों को उनके गृह राज्य जम्मू कश्मीर के लिए पंजाब रोडवेज की 8 बसों में कांग्रेस के प्रादेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने रवाना किया। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने मास्क व सिरोपे भेंट किए। कश्मीरी पिछले साल नवंबर में अपने बीबी बच्चों के साथ सर्दियों के कपड़े बेचने के लिए आए थे और पिछले महीने से लॉक डाउन व कर्फ़्यू के कारण फंस गए थे। इन लोगों को सेहत विभाग के डॉक्टरों की टीम ने चेकअप किया गया।
गढ़शंकर के एसडीएम हरबंस सिंह, डीएसपी सतीश कुमार, एसएचओ इकबाल सिंह, गढ़शंकर के ईओ अवतार चंद सेखडी, माहिलपुर के ईओ ओम प्रकाश व पंचायत कमेटी एसओ अजय कुमार आदि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रवंध किए और उन्हें पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपो की बसों के जरिए जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया। यह बसें इन्हें जम्मू कश्मीर के बॉर्डर लखनपुर तक पहुंचाएंगी और वहां से स्थानीय प्रशासन उन्हें उनके घरों तक पहुंचाएगा। उक्त लोगों को जम्मू-कश्मीर भेजने से पहले डॉक्टर कुलदीप सिंह की अगुवाई वाली टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया जम्मू जाने वाले लोगों में अधिकतर कुपवाड़ा जिले से संबंधित हैं।
नजीर अहमद, बशीर व रियाज अहमद ने बताया कि वह नवंबर माह में कुपवाड़ा से पंजाब गर्म कपड़े बेचने के लिए आए थे पर लॉकडाउन होने के कारण वापस लौट नहीं सके। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें खाने पीने की कोई परेशानी नही हुई। स्थानीय लोगों ने उनका बहुत साथ दिया जिसके लिए वह आभारी रहेंगे। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब से बाहर फंसे लोगों को लाने के लिए सभी प्रवंध कर रहे हैं। इस दौरान पंचायत समाति के सदस्य हरविंदर संघा, ठाकुर वरिंद्र सिंह, ठेकेदार कुलभूशन शौरी, पवन भम्मियां, सन्नी लंब, दलविंदर सिंह, नंवरदार परमजीत सिंह, हरजीत सिंह सोहनपाल,सरपंच रजिंद्र सिंह , दलजीत सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W5oOda
via
No comments: