Breaking News

test

बीबीएमबी सामुदायिक केंद्र को आइसोलेशन वार्ड बनाने का विरोध

कोरोना महामारी के चलते तलवाड़ा के सेक्टर दो स्थित बीबीएमबी सामुदायिक केंद्र को प्रशासन के आदेश पर आइसोलेशन वार्ड बनाने की सूचना के बाद शहर के अनेक गणमान्य लोग इस के विरोध में उतर गए है। अनेक लोग आज इस स्थान पर पहुंचे तथा प्रशासन के इस कदम पर नाराजगी प्रकट की। इस अवसर तलवाड़ा नगर पंचायत के पूर्व उप प्रधान अमरपाल जौहर ने कहा कि यह स्थान शहर के मध्य स्थित है वैसे भी तलवाड़ा इस महामारी से अब तक बचा हुआ है । प्रशासन अगर बाहर के लोगों को यहां भर्ती करता है तो स्थानीय लोगों के लिए समस्या बन सकती है।

इसलिए जिला प्रशासन से अपील है कि इस जगह को छोड़ कर कही अन्य जगह आइसोलेशन वार्ड बनाए जाए। उधर इस मसले पर बीबीएमबी के एक्सीयन टाउनशिप सतनाम सिंह ने बताया कि हमें तो अभी बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट किया है कि अगर निकट भविष्य में कोई संकट आता है तो तैयारी रखी जाए इसलिए इसफाई करवाई है। अभी ऐसा आदेश नहीं है कि इसी जगह को आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Opposition to make BBMB community center isolation ward


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yfnexk
via
बीबीएमबी सामुदायिक केंद्र को आइसोलेशन वार्ड बनाने का विरोध बीबीएमबी सामुदायिक केंद्र को आइसोलेशन वार्ड बनाने का विरोध Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.