Breaking News

test

मां के कमरे पर कब्जे को लेकर बड़े भाई को डंडों से पीटकर मार डाला

मां के कमरे पर कब्जा करने को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई कर्मजीत सिंह को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला है। गांव उभया निवासी नसीबो कौर ने पुलिस को बताया है कि उसके दो बेटे कर्मजीत सिंह व सुरजीत सिंह हैं। दोनों शादीशुदा है और मजदूरी करते हैं। मां ने बताया कि घर में दो कमरे नए बने हैं। दोनों बेटों के पास एक-एक कमरा था जबकि वह पुराने कमरे में रहती है। कर्मजीत सिंह काे एक बेटा और बेटी है और पत्नी छोड़ कर चली गई थी। छोटा बेटा सुरजीत सिंह पुराने कमरे को लेना चाहता था। बुधवार रात झगड़े की आवाज सुुनाई दी। उसने देखा तो सुरजीत सिंह डंडे से कर्मजीत सिंह के सिर पर वार कर रहा था।

आरोपी ने मां को भी जान से मारने की धमकी दी

जमीन पर गिरने के बाद भी सुरजीत लगातार कर्मजीत सिंह को डंडों से पीटता रहा। मां ने बताया कि शोर मचाया तो बेटा उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। इतने में कर्मजीत ने जमीन पर दम तोड़ दिया। वह डर के कारण रात कमरे में ही सो गई। सुबह घटना की सूचना गांव निवासियों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35lnpDi
via
मां के कमरे पर कब्जे को लेकर बड़े भाई को डंडों से पीटकर मार डाला मां के कमरे पर कब्जे को लेकर बड़े भाई को डंडों से पीटकर मार डाला Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.