Breaking News

test

डीसी होशियापुर के आदेश के बाद नाकाें पर बढ़ाई सख्ती, हर वाहन की चेकिंग

डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर अपनीत रियात की ओर से जिला होशियारपुर में कोरोना के प्रभाव की रोकथाम के लिए जालंधर से आने वाले सभी वाहनों और लोगों पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसके चलते चौलांग में नाका लगाकर हर आने जाने वाले वाहनाें की चेकिंग की जा रही है। खासकर जालंधर आने-जाने वाली गाड़ियां की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा जिन गाड़ियों में खाने-पीने का सामान होगा, उनके पास भी अगर कर्फ्यू पास होगा, तभी आगे जाने दिया जा रहा है, नहीं तो वापस भेजा जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि ब्यास दरिया पुल, टांडा बेगोवाल रोड भी इसी तरह सील कर दिया गया है। बता दें कि जालंधर में कोराना के मामले आने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the order of DC Hosiyapur, strictness was increased on the blocks, checking every vehicle


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35iOh6T
via
डीसी होशियापुर के आदेश के बाद नाकाें पर बढ़ाई सख्ती, हर वाहन की चेकिंग डीसी होशियापुर के आदेश के बाद नाकाें पर बढ़ाई सख्ती, हर वाहन की चेकिंग Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.