Breaking News

test

रीढ़ की हड्‌डी टूटी है, खाते से आधार लिंक कराने को चारपाई पर टेंपो से बैंक लाई पत्नी

कोरोना को लेकर जहां सरकार ने बुजुर्ग लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं, कपूरथला में एक बैंक के स्टाफ ने खाते से आधार लिंक करने के लिए 55 वर्षीय बीमार व्यक्ति को बैंक में सिर्फ साइन करने के लिए बुलाने पर मजबूर किया। वीरवार को उनकी पत्नी टैंपों में चारपाई पर लेटाकर बैंक लाईं ताकि खाते पेंशन आदि आती रहे। उक्त व्यक्ति के रीढ़ की हड्‌डी टूटी हैं और वह उठ-बैठ भी नहीं सकता है। गुरजीत कौर निवासी गांव खानोवाल फत्तूढींगा ने बताया कि उसका पति संतोष सिंह पिछले करीब 4 साल से बीमार है। काम के दौरान गिरने के चलते उसके पति के रीढ़ की हड्‌डी के मणके टूट गए थे। अब वह उठ-बैठ नहीं सकता है।

बैंक के चीफ मैनेजर बोले- कार्रवाई करेंगे

बैंक के चीफ मैनेजर ने कहा कि बैंक के जिस स्टाफ कर्मी ने बीमार को बैंक में लाने के लिए कहा था, उस पर भी बैंक के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगे से ऐसा न हो इसके लिए उन्होंने स्टाफ को हिदायत जारी कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Spine bone is broken, wife brought bank from tempo on cots to link Aadhaar to account


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SEuxWv
via
रीढ़ की हड्‌डी टूटी है, खाते से आधार लिंक कराने को चारपाई पर टेंपो से बैंक लाई पत्नी रीढ़ की हड्‌डी टूटी है, खाते से आधार लिंक कराने को चारपाई पर टेंपो से बैंक लाई पत्नी Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.