Breaking News

test

कैप्टन ने वीसी में जिले के 6 विधायकों को बुलाया, सिद्धू-डैनी नहीं आए

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बनी स्थिति को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पार्टी के चार विधायकों के साथ बातचीत की। इस वीडियो कांफ्रेंस में 6 विधायकों को बुलाया गया था लेकिन पूर्व लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और जंडियाला के विधायक सुखजिंदर सिंह डैनी इसमें शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस में विधानसभा हलका वेस्ट के विधायक डाॅ. राजकुमार वेरका, नार्थ के विधायक सुनील दत्ती, अजनाला के विधायक हरप्रताप अजनाला, बाबा बकाला के विधायक संतोख सिंह भलाईपुर शामिल हुए।

विधायकों ने मंडियों में भीड़, सेफ एग्जिट के तहत लॉकडाउन खोलने, किसानों की मुश्किलों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए अपनी-अपनी रायशुमारी दी। यह वीडियो कांफ्रेंस एसडीएम टू दफ्तर के ऊपर कांफ्रेंस हाल में हुई, जोकि दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक एक घंटा तक चली।

ग्रीन जोन वाले इलाकों को बाहर से सील कर खोला जाए, मंडियों को जोन वाइज बांटे

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान विधायक वेरका ने कहा कि प्रदेश भर की सब्जी मंडियों में लोग हजारों की तादाद में इकट्ठे हो रहे हैं। इसलिए मंडियों को जोन वाइज सिस्टम के तहत खोला जाए, जिसमें 100 के करीब स्पाॅट चिन्हित किए जाएं। इसके अलावा ग्रीन जोन वाले इलाकों को बाहर से पूरी तरह से सील करके ही खोला जाए। विधानसभा हलका नार्थ के विधायक सुनील दत्ती ने कहा कि लॉकडाउन खोलने से पहले हर जिले और ग्रीन जोन को बाहर से पूरी तरह से सील रखा जाए। स्क्रीनिंग भी जारी रखी जाए। रेड जोन को सख्ती से बंद रखते हुए ग्रीन जोन इलाकों को राहत दी जाए।

सिद्धू-डैनी व्यस्त होंगे, सबकी राय ली जाएगी: डाॅ. वेरका
विधायक डाॅ. वेरका ने कहा कि सिद्धू की पार्टी के साथ कोई नाराजगी नहीं है। सिद्धू और जंडियाला के विधायक सुखविंदर सिंह डैनी किसी निजी व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए होंगे। सीएम सिद्धू व अन्य की रायशुमारी भी लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Captain called 6 MLAs of the district in VC, Sidhu-Danny did not come


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W5anpr
via
कैप्टन ने वीसी में जिले के 6 विधायकों को बुलाया, सिद्धू-डैनी नहीं आए कैप्टन ने वीसी में जिले के 6 विधायकों को बुलाया, सिद्धू-डैनी नहीं आए Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.