Breaking News

test

वल्ला के साथ-साथ 4 और जगह सब्जी मंडी बनाने की तैयारी

कोरोना संक्रमण से बचाव और कर्फ्यू के दौरान लोगों तक फल-सब्जियां पहुंचाना जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद वल्ला सब्जी मंडी में भीड़ कम न होती देखकर अब जिला प्रशासन ने शहर में 4 और जगह अस्थायी तौर पर सब्जी मंडियां बनाने की योजना बनाई है। इनमें छेहर्टा, न्यू अमृतसर, रणजीत एवेन्यू का पाइटेक्स ग्राउंड और किला गोबिंदगढ़ के सामने दशहरा ग्राउंड शामिल है। मार्केट कमेटी ने इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए जिला प्रशासन को भेज दिया है। अगर प्रशासन की मंजूरी मिली ता रेहड़ी-फड़ी वाले वल्ला मंडी के साथ-साथ इन चारों जगहों से भी सब्जियां खरीदकर आगे सप्लाई कर सकेंगे। इससे वल्ला मंडी में भीड़ घटाने में मदद मिलेगी।
मंगलवार को सर्किट हाउस में नगर निगम मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू और सांसद गुरजीत सिंह औजला की अगुवाई में हुई मार्केट कमेटी, मंडी बोर्ड, आढ़तियों, पुलिस और खेतीबाड़ी अधिकारियों की बैठक में इससे जुड़ा प्रपोजल तैयार किया गया। बैठक में मार्केट कमेटी के सचिव अमरदीप सिंह कौड़ा, फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट्स यूनियन के प्रधान चरणजीत िसंह बतरा, महासचिव जतिंदर खुराना आदि शामिल हुए। रिंटू और औजला ने ने कहा कि हर मंडी के जरिये कम से कम 17 वार्डों तक सब्जी पहुंचाने की कोशिश होगी।

प्रस्ताव पर एकमत नहीं आढ़ती

बैठक में तैयार वल्ला के अलावा चार अलग सब्जी मंडियों के खोलने के प्रपोजल को आढ़ती सहमत नही हैं। गौर हो कि उक्त फैसला मंगलवार दोपहर को िलया गया था लेकिन शाम को आढ़तियों ने इस पर असहमति जताई और इसको लेकर फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट्स यूनियन से राफ्ता कायम किया। यूनियन के प्रधान चरणजीत सिंह बतरा ने बताया कि उक्त बैठक की रायशुमारी काफी लोग सहमत नहीं हैं। उसी के लिए बुधवार को मंडी में बैठक बुलाई गई है। उक्त बैठक के बाद इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।

आढ़तियों के लिए दूसरी जगह कारोबार करना मुश्किल

चूंकि मंडी में 500 से अधिक आढ़ती हैं। इसमें से कुछ एक-दो आयटम के कारोबारी हैं तो कुछ एेसे भी हैं जो सारा कुछ बेचते हैं। इन मंडियों में कितने-कितने आढ़ती भेजे जाएंगे, यह भी खुद में एक सवाल है। हालांकि इस दौरान एसोसिएशन को कहा गया कि वह कुछ आढ़तियों को इसके लिए नामित करे लेकिन एसोसिएशन के सामने समस्या यह है कि वह किसे मंजूरी दे किसी नहीं? इस तरह से यह मुद्दा भी सिरे नहीं चढ़ सका।

वल्ला सब्जी मंडी में हर लाइसेंस पर अब 1 दिन में 1 ट्रक सब्जी ही मंगवा सकेंगे

वल्ला मंडी में भीड़ कम करने के लिए मार्केट कमेटी ने मंगलवार को आदेश जारी किया है कि अब मंडी में एक लाइसेंस पर एक दिन में कारोबारी सिर्फ एक ट्रक सब्जियां ही मंगवा सकेगा। इसके साथ ही मंडी में वह रिटेल बिक्री नहीं करेगा और अगर करता है तो उसके खिलाफ बनती कानूनी और विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। मार्केट कमेटी के सचिव अमरदीप सिंह कौड़ा ने फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट्स यूनियन के प्रधान चरणजीत सिंह बतरा, महासचिव जतिंदर खुराना आदि से बैठक की। बैठक के बाद आदेश जारी किया गया कि मंडी के आढ़ती अब एक लाइसेंस पर एक दिन में सिर्फ एक ट्रक सामान ही मंगा सकेंगे। गौर हो कि प्याज, अदरक, लहसुन, टमाटर, निंबू और मिक्स सब्जियां दूसरे राज्यों से भी मंगाई जाती हैं।

इसमें कई आढ़ती ऐसे भी हैं जो ज्यादा किस्में और ज्यादा ट्रक मंगवाते हैं और इसके कारण मंडी में भीड़ अधिक होती है। कौड़ा की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब उक्त नियमका पालन होगा और कोई भी आढ़ती मंडी में रिटेल का कारोबार नहीं करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35giwM0
via
वल्ला के साथ-साथ 4 और जगह सब्जी मंडी बनाने की तैयारी वल्ला के साथ-साथ 4 और जगह सब्जी मंडी बनाने की तैयारी Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.