Breaking News

test

बैंक से कैश न मिलने पर टावर पर चढ़ा मजदूर, सप्लाई बंद कर 2 घंटे बाद उतारा

शहर के रामतलाई चौक में बुधवार सुबह एक मजदूर बिजली की 11केवी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। इसे लेकर 2 घंटे तक जबर्दस्त ड्रामा चला। मौके पर पुलिस और बिजली अधिकारियों के अलावा पंजाब पुलिस की स्वैट टीम भी पहुंच गई। इलाके के लोग और पुलिस अिधकारी 2 घंटे तक समझा-बुझाकर मजदूर को नीचे उतरने के लिए मनाते रहे मगर वह टस से मस नहीं हुआ। अंत में स्वैट टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश ने उसे खुद टावर पर चढ़कर उसे नीचे उतारा। मजदूर की पहचान श्याम अवस्थी निवासी अमेठी (यूपी) के रूप में हुई। श्याम अवस्थी के अनुसार, बैंक से पैसे नहीं मिलने पर परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसे रैन बसेरे में भिजवा दिया। गोल्डन एवेन्यू चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह के मुताबिक मजदूर दिमागी तौर पर परेशान है।
श्याम अवस्थी सुबह 7.15 बजे बिजली की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे टावर पर चढ़ता देखकर पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी हरपाल सिंह, मोहकमपुरा और बी डिवीजन थानों के एसएचओ और गोल्डन एवेन्यू चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने पावरकॉम अधिकारियों से बात कर लाइन बंद करवाई। इसके बाद उन्होंने मजदूर से कहा कि वह नीचे आ जाए, प्रशासन उसकी हर तरह से मदद करेगा। काफी देर मनाने के बावजूद जब वह नीचे नहीं उतरा तो स्वैट टीम मौके पर बुलाई गई। स्वैट टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश ने टावर पर चढ़कर मजदूर को समझाया और सुरक्षित नीचे उतार लाए।

टावर पर ही 2 गिलास पानी पिलाया

पुलिस के अनुसार श्याम अवस्थी मानसिक तौर पर परेशान है। स्वैट टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश ने टावर पर चढ़ने के बाद उसे 2 गिलास पानी पिलाया और समझा-बुझाकर नीचे उतरने को तैयार किया। नीचे उतरने के बाद उसे एंबुलेंस में अस्पताल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unable to get cash from bank, workers climbed tower, stopped supply and landed after 2 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35jjeI4
via
बैंक से कैश न मिलने पर टावर पर चढ़ा मजदूर, सप्लाई बंद कर 2 घंटे बाद उतारा बैंक से कैश न मिलने पर टावर पर चढ़ा मजदूर, सप्लाई बंद कर 2 घंटे बाद उतारा Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.