Breaking News

test

नशा लेने जालंधर से कपूरथला गए 3 पुलिसवालों को गांव वालों ने घेरा, वीडियो बनाई, गिरफ्तार

पीएपी जालंधर के 3 मुलाजिमों को एक वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो कपूरथला के गांव लखनकलां में 3 अप्रैल का है। पीएपी जालंधर में तैनात पुलिस मुलाजिमों को ठीकरी पर तैनात गांव वालों ने उस समय पकड़ा जब वह बिना ड्यूटी व कर्फ्यू पास के गांव में बाइक पर नशा लेने पहुंचे। जांच में उनसे मौके पर सिरिंज भी मिलीं। उस समय तो गांव वासियों ने उन्हें छोड़ दिया, परन्तु मौके पर बना वीडियो वायरल हो गया।

एसएसपी के जांच के आदेश के बाद तीनों के खिलाफ धारा 188,269, 270, आईपीसी 27,61,85 एनडीपीएस एक्ट 51 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। ड्रग टेस्ट में तीनों नशे के आदी पाए गए, इनमें दो मुलाजिम बाप-बेटा तरननतारन के रहने वाले हैं। तीसरा कांस्टेबल अजीत नगर (कपूरथला) का रहने वाला है।

सब इंस्पेक्टर ने की शिनाख्त

सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने दर्ज शिकायत में बताया कि वीडियो में घिरे मुलाजिमों की पहचान हेडकांस्टेबल दयाल सिंह (नंबर 75/764 पीएपी जालंधर), कांस्टेबल जर्मनजीत सिंह (नंबर 1808 पीएपी जालंधर) निवासी गांव शेखचक तरनतारन, व सीनियर कांस्टेबल जगतार सिंह (नंबर 80/208 पीएपी जालंधर) मोहल्ला अजीत नगर कपूरथला के रुप में हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers encircle 3 policemen who went to Kapurthala from Jalandhar to take drugs, make videos, arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yp28aB
via
नशा लेने जालंधर से कपूरथला गए 3 पुलिसवालों को गांव वालों ने घेरा, वीडियो बनाई, गिरफ्तार नशा लेने जालंधर से कपूरथला गए 3 पुलिसवालों को गांव वालों ने घेरा, वीडियो बनाई, गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.