Breaking News

test

फ्रंट लाइन पर काम करने वालों के लिए बनाए फेस कवर

कोविड-19 के बचाव को लेकर मार्केट में मास्क अबेलेवल है। यह मास्क जयादा देर तक यूजेबल नहीं है। बाद में इन मास्क को डिस्ट्रॉय करना पड़ता है। मैं ऐसे मास्क बनाने के बारे में सोच रहा था जो सेफ होने के साथ लाॅग टाइम यूज किया जा सके। इसी सोच को लेकर फेस कवर शील्ड मास्क बनाने का आइडिया दिमाग में आया। यह कहना है बनूड़ मार्केट में गिफ्ट हाउस चलाने वाले बिटटू जांगपुर का।
मास्क के लिए एक्सरे शीट का किया इस्तेमाल

बिटटू ने जानकारी देते कहा कि फेस कवर शील्ड मास्क बनाने के लिए हाॅस्पिटल में यूज होने वाली एक्सरे शीट को बेस बनाया है। एक्सरे शीट के ऊपर काटन की लेयर की सिलाई की है। काटन के किनारों को सिर के पीछे बांध दिया जाता है। एक्सरे शीट पूरे फेस को कवर कर लेती है। दूसरा अन्य फेस मास्क यूज करते चेहरे को अचानक हाथ लग जाता है। लेकिन इस मास्क को यूज करते ऐसी स्थिति से बचाव रहता है।


परिवार का मिला सहयोग

मैं कोविड-19 के चल रहे दौर लोगों के लिए कुछ करना चाहता था। बेशक शील्ड फेस मास्क कोस्टली पड़ रहा है। लेकिन इसकी निशुल्क सप्लाई से दिल को सुकून मिल रहा है। मेरी फैमिली का इस काम में मुझे पूरा सहयोग मिला है। बिटटू ने कहा कि बेटा और वाइफ घर पर ही सिलाई मशीन से मास्क तैयार कर रहे है।


एक्सरे शीट को वाश करना है मुश्किल

बिटटू ने कहा कि एक्सरे शीट डार्क कलर होती है। हाॅस्पिटल में तो कैमिकल के साथ इस डार्क कलर को उतार दिया जाता है। लेकिन मास्क बनाने के लिए घर पर इसे लाइट कलर करना काफी मुशिक्ल था। फिर एक प्राइवेट हाॅस्पिटल से डाक्टर से एडवाइज ली, और एक्सरे शीट को लाइट कलर करने में कामयाब हुआ। दूसरा यह शीट भी चंडीगढ से मिल रही है। दिन में करीब 15 से 20 मास्क तैयार होते है।


फरंट लाइन के कर्मचारियों को किए भेंट

बिटटू ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में फ्रंट लाइन पर काम पब्लिक डिलिंग कर्मचारियों को यह मास्क निशुल्क भेंट किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि सिविल हाॅस्पिटल बनूड, बैंक गार्ड व स्टाॅफ, काेरोना वायरस से प्रभावित एरिया में काम करने वाले स्टाफ और पुलिस कर्मचारियों को यह मास्क भेंट किए गए है। उन्होंने कहा कि एसपीडी पटियाला एचएस हुंदल ने भी मास्क की तारीफ करते पुलिस मुलाजिमों के लिए मास्क तैयार करने का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि वो लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। लोगों को मास्क, ग्लव्स डाल कर रखने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सारे देश को मिल कर इस कोरोना जैसी बीमारी का मुकाबला करना है और इससे जीत हासिल करनी है। हमें बिना काम से घर से बाहर नहीं निकलना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Face covers made for front line workers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y2fUVw
via
फ्रंट लाइन पर काम करने वालों के लिए बनाए फेस कवर फ्रंट लाइन पर काम करने वालों के लिए बनाए फेस कवर Reviewed by Dibyendu on 17:24 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.