Breaking News

test

फीमेल डॉक्टर्स की शिकायत- एसएमओ कमरे में बैठ बातचीत का करते ऑफर, सेक्रेटरी ने किया सस्पेंड

सेहत विभाग ने फीमेल डॉक्टर्स से मिसबिहेव करने के आरोप पर एसएमओ पातड़ां डॉ. कर्मजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। शुतराणा की फीमेल डॉक्टर्स ने सेहत विभाग को भेजी शिकायत में डॉ. कर्मजीत सिंह पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। कहा गया कि उनके रिटायरिंग रूम पर उक्त एमएसओ ने कब्जा किया हुआ है। लेट नाइट ड्यूटी पर उक्त एसएमओ अपने कमरे में बैठकर बातचीत करने के ऑफर कर देते हैं कि वह अपने वार्ड की ड्यूटी में बोर हो गए हैं।

पब्लिक के सामने डॉक्टर्स के साथ वह मिसबिहेव करते हैं। फीमेल स्टाफ की ड्रेस पर भी वह आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। आशा वर्कर उन्हें सुबह शाम रिपोर्टिंग करती हैं और हमेशा उनके कमरे में बैठी रहती हैं। शिकायत पर सेक्रेटरी हेल्थ ने एसएमओ डॉ. कर्मजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंशन आर्डर आते ही डॉ. कर्मजीत बुधवार को पटियाला आए और सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा के सामने अपना पक्ष रखा। डॉ. कर्मजीत ने कहा कि आशा वर्कर या उनके साथ काम करने वाली फीमेल डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ उनकी मां-बहनों के सामान हैं। वह ऐसा करने की सोच भी नहीं सकते। उनके खिलाफ विभाग के लाेग साजिश रच रहे हैं।

डाॅक्टर के समर्थन में विधायक, एसडीएम पातड़ां व नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान
सस्पेंड डॉ. कर्मजीत सिंह के समर्थन में शुतराणा विधायक निर्मल सिंह, रोटरी क्लब, आढ़ती एसोसिएशन, एसडीएम पातड़ां व नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान नरिंदर सिंह उतर आए। सभी ने कहा कि पातड़ां में एसएमओ के नेतृत्व में गठित कोविड-19 सेंटर बेहतरीन काम कर रहा है। इस हलके में कोई भी मरीज सामने नहीं आया। मामले की जांच करके सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35gCh5X
via
फीमेल डॉक्टर्स की शिकायत- एसएमओ कमरे में बैठ बातचीत का करते ऑफर, सेक्रेटरी ने किया सस्पेंड फीमेल डॉक्टर्स की शिकायत- एसएमओ कमरे में बैठ बातचीत का करते ऑफर, सेक्रेटरी ने किया सस्पेंड Reviewed by Dibyendu on 17:23 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.