थाना कत्थूनंगल पुलिस ने तरगढ़ की कांग्रेसी सरपंच मनजीत कौर के पति निरंकार सिंह का मंगलवार रात कत्ल कर दिया गया था। एसएसपी देहाती विक्रमजीत सिंह दुग्गल की तरफ से गठित टीम ने दो आरोपियों को काबू किया है, जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी चल रह है। पुलिस ने आरोपी दलेर सिंह निवासी वेगेवाल और गुरकीरत सिंह निवासी तरगढ़ रामपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वर्ष 2018 में मजीठा थाना में दर्ज करवाए गए केस की रंजिश को लेकर कांग्रेसी नेता निरंकार सिंह का कत्ल किया था।
कत्थूनंगल के पास गांव तरगढ़ की घटना
पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई सुरजीत सिंह निवासी तरगढ़ के मुताबिक उसका भाई निरंकार सिंह उर्फ बाऊ 27 अप्रैल शाम करीब 5 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर लखविंदर उर्फ लखी निवासी वेगेवाल के घर गया था। इस बारे में उसने पत्नी और उसे (भाई) को बताया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक रात करीब 10 बजे उसे गुरजीत सिंह निवासी कोटला प्रीतू ने बताया कि उसका भाई निरंकार सिंह खेतों के पास टावर के नजदीक सड़क पर जख्मी हालत में बेहोश पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर निरंकार सिंह को अस्पताल दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
इस मामले में एसएसपी देहाती विक्रम सिंह दुग्गल की तरफ से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गी थी। टीम ने कत्ल करने के 16 घंटे बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों शमशेर सिंह उर्फ शेरा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी का भी नाम लिया है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35f6G4w
via
No comments: