Breaking News

test

एमपी से लौटे पति से पत्नी ने मेडिकल कराने काे कहा तो पीटा, बाल काटे

पातड़ां के गांव दुगाल की महिला कृष्णा रानी ने मध्यप्रदेश से लौटे पति को घर आने की जगह मेडिकल जांच कराने की सलाह दी तो उसने पत्नी से मारपीट की। इतना ही नहीं कैंची से उसके बाल काट दिए और उसे कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी जानकार की मदद से पर्ची पर ससुराल परिवार के लाेगाें का नंबर लिखा और उनकाे जानकारी पहुंचाने काे कहा। जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।थाना सिटी पातड़ां ने आराेपी पति भूपिंदर सिंह दुगाल खुर्द के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला के मुताबिक उसका पति 26 अप्रैल काे वापस आया था, 27 की शाम काे उसने जान से मारने की धमकी दी और कैंची से बाल काट दिए।

मारपीट कर कमरे में किया बंद

बिट्टू कुमार ने बताया कि उसकी बहन कृष्णा रानी की शादी 6 से 7 साल पहले भरपूर सिंह से हुई थी। उनकी 4 साल की बेटी और ढाई साल का बेटा है। पति कंबाइन पर ड्राइवरी करता है। वह एमपी से 26 अप्रैल की शाम को घर लौटा। घर आने के बाद वह सीधे बच्चों के पास पहुंच गया, जिसे देख बहन ने कहा कि वह मेडिकल करा ले क्याेंकि काेराेना फैला है। गुस्से में आए आरोपी ने अगले दिन नशे में शाम करीब 7 बजे बहन से मारपीट की। वहां से भागकर बहन ने जान बचाने की कोशिश की ताे आराेपी ने उसके बाल काट दिए। बाद में कमरे में बंद कर दिया। उनके मुताबिक आराेपी भरपूर सिंह नशे का आदी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Husband returned from MP, asked to get medical, then beaten, shaved


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WdcM1b
via
एमपी से लौटे पति से पत्नी ने मेडिकल कराने काे कहा तो पीटा, बाल काटे एमपी से लौटे पति से पत्नी ने मेडिकल कराने काे कहा तो पीटा, बाल काटे Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.