Breaking News

test

युवक की छेड़छाड़ से दुखी युवती ने जहर निगल दी जान

युवक की ओर से तंग किए जाने से दुखी तरनतारन के मोहल्ला काजीकोट की 21 वर्षीय युवती ने बुधवार शाम खुदकुशी कर ली। थाना सिटी की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के बाद युवती की मां मनजीत कौर के बयानों पर मोहल्ले के ही हरमन सिंह और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मनजीत ने बताया कि ने बताया कि उसकी बेटी सेवा देवी कॉलेज में पढ़ती थी। उसके मोहल्ले में रहने वाला हरमन सिंह तंग परेशान करता था। उसने लड़के की मां कवलजीत कौर को भी कई बार बताया कि उसका बेटा उनकी बेटी को छेड़ता है।

इसके बावजूद लड़का बाज नहीं आया। मनजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले हरमन ने उनके घर की दीवार के बाहर उनकी बेटी के बारे में अपशब्द लिख दिए थे। इससे उनकी बेटी और परेशान रहने लगी थी। इसी कारण बुधवार को उनके बेटी ने जहर निगल लिया। उन्हें पता चला तो वे उसे तुरंत तरनतारन सिविल अस्पताल सरकारी अस्पताल में ले गया, मगर वहां डाॅक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।मौके पर पहुंचे थाना सिटी के इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि लड़की का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरमन सिंह और उसकी मां कवलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

वीडियो में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया
युवती के जहर निगलकर आत्महत्या करने के बाद काजीकोट मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपी युवक हरमन ने खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें उसने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करवाना चाहते थे, लेकिन घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। घरवाले की उसकी मौत का कारण है। उसने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unhappy with the youth's molestation, the woman swallowed poison


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YhA0pJ
via
युवक की छेड़छाड़ से दुखी युवती ने जहर निगल दी जान युवक की छेड़छाड़ से दुखी युवती ने जहर निगल दी जान Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.