सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. जसवीर सिंह के दिशा निर्देशानुसार एसएमओ डा. तरसेम सिंह की देखरेख मे सिविल अस्पताल मुकेरियां में कोरोना वायरस टेस्ट के लिए एक सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया। जिसकी जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ तरसेम सिंह ने बताया के इस सेंटर को चलाने के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है जिसका नोडल अफसर डॉ. सुखदेव राज को बनाया गया है उनके साथ डा. एसपी सैनी, लैब टेक्नीशियन अजीत सिंह व दर्जा चार कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. तरसेम ने बताया जिन मरीजों के कोरोना वायरस शक के आधार पर सैंपल होशियारपुर में लिए जाते थे अब उन मरीजों को होशियार पर नहीं जाना पड़ेगा।
उनके सैंपल सिविल अस्पताल मुकेरियां में ही ले लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह सैंपल हर रोज सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक लिए जाएंगे जो अब तक 30 मरीजों के सैंपल ले लिए गए है। सरकार की तरफ से यह टेस्ट बिल्कुल फ्री है जिनका कोई भी किसी प्रकार का खर्च नहीं लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yqf0wX
via
No comments: