शहर में पहले कांग्रेस व बाद में शिअद की पूर्व पार्षद की आरोपी बाजी के मामले के बाद शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज ने भी कांग्रेस पर शहर में एनजीओ से लेकर हर काम में राजनीतिक अड़ंगा-बाजी लगाने का आरोप लगाने के साथ उन्हें खुद को प्रशासन द्वारा पास नहीं दिए जाने को लेकर जयजीत जौहल पर सीधे आरोप लगाए हैं। सरूप सिंगला ने कहा कि वह बठिंडा शहर के विधायक वह वर्तमान में शिअद के हलका इंचार्ज होने के साथ इस शहर के नागरिक होने के नाते उनकी सहयोग की जिम्मेदारी बनती है, लेकिन प्रशासन के वायदा करने के 6 दिन बाद भी उन्हें कर्फ्यू पास जारी नहीं हुआ है। एक पूर्व विधायक व सीपीएस को पास नहीं दिया जाना कांग्रेस नेताओं की नकारात्मक सोच का परिणाम है जिसमें जयजीत जौहल सीधे जिम्मेदार हैं। वहीं वित्तमंत्री आफिस इंचार्ज जयजीत जौहल ने कहा कि सिंगला अमरपुरा लंगर देने गए थे, उन्हें किसी ने कुछ नहीं कहा, फिर पास नहीं मिलने की बहानेबाजी का ड्रामा वह क्यों कर रहे हैं, समझ से परे है। उनकी भाईवाल पार्टी भाजपा बिल्कुल शांत व चुप है, लेकिन वह मात्र कांग्रेस से प्रताड़ित होने के दिखावे की राजनीति करने में यकीन करते हैं, इसमें कांग्रेस का क्या दोष है। वैसे जब उनके मंत्री व प्रधान तक गायब हैं तो उन्होंने बाहर आकर क्या करना है, समझ से परे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2USx6o6
via
पूर्व विधायक के पास को रुकवाना शर्मनाक: सरूप
Reviewed by Dibyendu
on
19:19
Rating:
No comments: