Breaking News

test

कैंटर ने तोड़ी दीवार, घर बैठे व्यक्ति की टांग टूटी


बठिंडा|लॉकडाउन की वजह से अपने घर में बैठकर भी रिटायर्ड रेलवे मुलाजिम सुरक्षित नहीं रहा, बुधवार की शाम कैंटर चालक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। बुधवार शाम तेज रफ्तार टाटा एस नंबर पीबी03बीसी 2653 प्रताप नगर गली नंबर 1 डी के नुक्कड़ वाले मकान की दीवार में जा घुसा, जोरदार धमाके के साथ दीवार घर के अंदर की तरफ गिर गई जबकि अपने घर में बैठा रिटायर्ड रेलवे मुलाजिम तिलकराज घायल हो गया। लॉकडाउन के बीच शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने टाटा एस चालक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। घायल तिलक राज को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी टांग बुरी तरह से कुचले जाने पर उसे मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लापरवाही से चलाते हुए कैंटर चालक ने पहले पेड़ को टक्कर मारी जबकि इसके बाद बोर्ड उखाड़ दिया तथा फिर दीवार में घुसा दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathinda News - cantor broke the wall broken the leg of the person sitting at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yrFYJK
via
कैंटर ने तोड़ी दीवार, घर बैठे व्यक्ति की टांग टूटी कैंटर ने तोड़ी दीवार, घर बैठे व्यक्ति की टांग टूटी Reviewed by Dibyendu on 19:19 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.