10 फरवरी को धारीवाल में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमले और दुकानदार की हत्या के मामले में वांछित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर सुख भीखारीवाल ने शिवसेना नेता हनी महाजन को मारने को इसी ने सुपारी दी थी। फायरिंग में हनी जख्मी हो गया था, जबकि दुकानदार अशोक कुमार की मौत हो गई थी। डीजीपी दिनकर गुप्ता प्रेस को जारी बयान में बताया कि थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने तीन आरोपियों जगमीत सिंह उर्फ मीत निवासी पबराली कलां, लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां और राजिंदर सिंह उर्फ निक्कू निवासी गुन्नोपुर को 27 मार्च को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से 9 एमएम पिस्टल, दो मैग्जीन, 21 जिंदा रौंद और 30 बोर पिस्टल 18 जिंदा रौंद मिले। डीजीपी ने बताया कि आरोपी कत्थूनंगल से आई-20 कार और दसूहा से मोटरसाइकिल लूटने सहित दो आरोपी पूर्व सरपंच दलबीर सिंह की हत्या के मामले में भी वांछित थे।
डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपी पूर्व सरपंच दलबीर सिंह कीे हत्या में वांछित थे। डीजीपी ने कहा, गैंगस्टर सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख भीखारीवाल निवासी भीखारीवाल, थाना कलानौर धारीवाल के इलाके में शराब कारोबार पर कब्जा जमाना चाहता था। इस काम में हनी महाजन उसके रास्ते का रोड़ा बन सकता था। इसके चलते वह हनी महाजन को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। भीखारीवाल ने इस काम को अंजाम देने के लिए मनदीप सिंह उर्फ दीप और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा को सुपारी दी थी। दोनों ने यह काम करने के लिए जगमीत सिंह, लवप्रीत सिंह और राजिंदर सिंह उर्फ निक्कू को साथ मिलाया था। वारदात से पहले राजिंदर सिंह ने गुरदासपुर में रहने का इंतजाम किया था। वारदात में प्रयोग सफेद स्विफ्ट और हथियारों का प्रबंध हरजिंदर सिंह ने किया था। वारदात स्थान पर लवप्रीत सिंह और जगमीत सिंह ने हनी महाजन पर गोलियां चलाई थीं जिसकी चपेट में दुकानदार अशोक कुमार आ गया।
यह था मामला
जगदीश राज ने बताया था कि वह और उनका बेटा अशोक कुमार करियाना की दुकान करते हैं। 10 फरवरी को शाम करीब साढ़े 6 बजे वह, उनका बेटा दुकान पर थे। इस दौरान कार आई। इसमें से दो युवक निकले और पिस्तौल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इनमें से एक गोली उनके बेटे के सिर पर लगी वहीं हनी महाजन पर भी गोलियां दागी गईं।
दो आरोपी पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में वांछित थे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343q6bX
via
गैंगस्टर सुख भीखारीवाल ने दी थी हनी महाजन को मारने की सुपारी, 3 अरेस्ट
Reviewed by Dibyendu
on
18:55
Rating:
No comments: