
अमृतसर | मांगों को लेकर वीरवार को सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर काले झंडे पकड़ सरकार के खिलाफ रोष जताया। सांझा मुलाजिम मंच के बैनर तले डीसी दफ्तर, इरीगेशन, एक्साईज विभाग, रेवेन्यू विभाग, एग्रीकल्चर विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के मुलाजिमों ने नहरी दफ्तर में गेट रैली की, जिसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में रोष मार्च निकाला गया। इस अवसर पर सुखदेव राज कालिया, मदन गोपाल शर्मा, सुरजीत सिंह गोराया, गुरशरनजीत सिंह, सुखदेव सिंह पन्नू, सोमनाथ रोलिया, सीपीएफ यूनियन से प्रधान संजीव शर्मा, चेतना मरवाहा मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n1TAFW
via
No comments: