Breaking News

test

नगर कौंसिल अध्यक्ष ने शुरू करवाई आर्थिक गणना

आनंदपुर साहिब | नगर कौंसिल आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता ने 7वीं आर्थिक गणना नगर कौंसिल में शुरुआत की गई। इस मौके पर कॉमन सर्विस सेंटर के जिला मैनेजर भजन सिंह तता ईएलई सरबजीत कौर ने बताया कि इस गणना के तहत जिले में हर घरेलू व व्यवहारिक संस्था का घर घर जाकर सर्वे करके आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे और पूरा डाटा पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका प्रयोग सिर्फ विकास योजना बनाने और आंकड़ों के उद्देश्य के लिए किया जाएगा। इस मौके पर ईओ गुर बख्शीश सिंह, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, संजय मेहता, जत्थेदार राम सिंह, करनैल सिंह, गुरअवतार सिंह चंन, इंद्रजीत सिंह कौशल, मनप्रीत कौर अरोड़ा, सोनिका मेहता (सभी पार्षद) आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2maZiF9
via
नगर कौंसिल अध्यक्ष ने शुरू करवाई आर्थिक गणना नगर कौंसिल अध्यक्ष ने शुरू करवाई आर्थिक गणना Reviewed by Dibyendu on 19:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.