भाजपा का कहना है कि बीते दिनों सुजानपुर में राणा द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने का ढोंग करना, जिसका स्पष्ट सबूत है एवं बहुत ही हास्यप्रद भी है, क्योंकि बच्चे-बच्चे को पता है कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से समाज से नशे के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया गया है, जबकि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सरकार के समय हिमाचल में नशे का यह जाल फैला था और प्रदेश का भविष्य गर्त में डूबने की राह पर बढ़ा था। जनता इस बात का जवाब चाहती है कि तब राणा नशे के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए आगे क्यों नहीं आए। अब जब नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रदेश सरकार फुल एक्शन मोड में है और आए दिन नशे के तस्कर कानून की गिरफ्त में आ रहे हैं, तब ही क्यों कांग्रेस के विधायक को नशे के विरुद्ध आवाज उठाने का ढोंग करने की सूझी है। आम जनमानस को लग रहा है कि यह कहीं नशा संरक्षकों का नशा तस्करों को बचाने की मुहिम का कोई नया प्रोपेगेंडा तो नहीं है। क्योंकि सुजानपुर की जनता अब भी नहीं भूली कि कैसे दसवीं कक्षा से भी नीचे के छात्र कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सरकार के समय नशे की गिरफ्त में फंस कर स्कूल टाइम में ही स्कूलों के बाहर नशे की हालत में गिरे पाए जाते थे।
सुजानपुर की जनता को यह भी याद है कि किस व्यक्ति ने भोली भाली नौजवान पीढ़ी को नशे की लत डलवा कर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों पर हो रही भाजपा सरकार की त्वरित कार्रवाई से नशा संरक्षक अपना होश गंवा बैठे हैं।
लेकिन कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में नशे माफियाओं को खूब संरक्षण मिला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lQTnFm
via
सुजानपुर विधायक जनता को गुमराह कर नशे के खिलाफ कार्रवाई का कर रहे ढोंग: भाजपा
Reviewed by Dibyendu
on
19:04
Rating:
No comments: