
इंदौर से अमृतसर जा रही 19325 इंदौर-अमृतसर वीकली एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 कोच में ट्रेन के कई रिजर्वेशन कोच से चोर दर्जनभर यात्रियों का कीमती सामान, लाखों की नकदी व मोबाइल ले गए। घटना शिवपुरी और ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बीच में हुई। उस वक्त रात के करीब साढ़े तीन बजे रहे थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा सामान गायब था। यात्रियों ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ग्वालियर भेज दी। यात्रियों का कहना है कि घटना के वक्त ट्रेन में एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। चोर जंजीर से बंधे ब्रीफकेस को जंजीर काटकर ले गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से पहले जंगल में काफी देर तक खड़ी थी। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार ट्रेन के एस-6 कोच में पलवल के ढेर मोहल्ला निवासी टीटू सिंह प|ी गौरी, इंदौर के मदन सिंह, प|ी राजवीर, बुजुर्ग महिला चंद्र खन्ना अपनी बेटी लीना खन्ना के साथ सफर कर रही थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ogPDxP
via
No comments: