नामांकन के आखिरी दिन 42 प्रत्याशियोें ने भरे पर्चे, फगवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी के सामने अकाली पार्षद
चंडीगढ़.विधानसभा हलका फगवाड़ा, मुकेरियां, दाखा और जलालाबाद में से उप चुनावों के लिए आखिरी दिन 42 उम्मीदवारों और 6 कवरिंग कैंडीडेट ने नामांकन भरे। कुल 54 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर है। जलालाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आवला और जलालाबाद से शिअद-भाजपा प्रत्याशी डाॅ. राज सिंह डिब्बीपुरा ने नामांकन भरा। डिब्बीपुरा का नामांकन भरवाने सुखबीर बादल पहुंचे थे।
आप से उम्मीदवार महिंदर सिंह कचूरा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। फगवाड़ा हलके से कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटा. आईएएस) और भाजपा प्रत्याशी राजेश बाघा (एससी कमिशन के पूर्व चेयरमैन) ने पर्चा भरा। अकाली-भाजपा गठबंधन की यह सीट भाजपा के पास है। लेकिन यहां से अकाली पार्षद बलजिंदर सिंह ठेकेदार आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है।
मुकेरियां में भाजपा के जंगी लाल महाजन, कांग्रेस की इंदु बाला ने नामांकन भरा। दाखा से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप संधू का नामांकन भराने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे। यहां से शिअद के उम्मीदवार मनप्रीत अयाली पहले ही नामांकन कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oLhTZA
via
No comments: