Breaking News

test

मुजफ्फरनगर जाने वाले तीन ट्रेन यात्रियों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला लूटने वाले दो दबोचे

जीआरपी ने ट्रेन में यात्रियों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटने वाले जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो को काबू किया है। इनसे पांच हजार, 2 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान राजू और शिव नंदन वासी बिहार के रूप में हुई है। जीआरपी ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिना का रिमांड लिया है।

जीआरपी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि संजय चौहान निवासी मुज्जफरनगर बिहार 23 सितंबर 2019 को अपने दो साथियों के साथ गांव जाने के लिए जन सेवा रेलगाड़ी में बैठा था। सोची-समझी साजिश के तहत उक्त आरोपियों ने पहले जान-पहचान बनाई और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिला तीनों को बेहोश कर दिया और सामान लेकर फरार हो गए। ब्यास चाैकी इंचार्ज ने तीनों को बेहोशी की हालत में बाबा बकाला साहिब अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। अगले दिन 24 सितंबर को संजय चौहान ने होश में आकर सारी घटना बताई। बीते दिन दोनों को अमृतसर रेलवे स्टेशन से इन दोनों को काबू कर लिया गया, जिनसे चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि इस समय वे लुधियाना में किराए पर रह रहे थे। इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि पता चला है कि दोनों पिछले 7-8 वर्षों से अब तक 2-3 वारदातों को अंजाम दे चुके थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - three train passengers going to muzaffarnagar were caught by robbing them of intoxicating cold drinks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lzvvG8
via
मुजफ्फरनगर जाने वाले तीन ट्रेन यात्रियों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला लूटने वाले दो दबोचे मुजफ्फरनगर जाने वाले तीन ट्रेन यात्रियों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला लूटने वाले दो दबोचे Reviewed by Dibyendu on 19:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.