Breaking News

test

चारे को लेकर विवाद, भाई-बहन ने बुजुर्ग को गिराकर आंख निकाली

होशियारपुर.हाेशियारपुर के गांव बैंस्तानी में रविवार शाम काे खेत में बोए चारे काे लेकर झगड़े में भाई-बहन ने गांव के बुजुर्ग सतनाम सिंह की आंख निकाल दी। भाई हरभजन सिंह को पिटता देख सतनाम सिंह बीच बचाव करने के लिए आया था। आरोपियों ने उसे ही खेत में गिराकर हथियारों और लात घूंसों से हमलाकर आंख निकाल ली। सतनाम सिंह और हरभजन सिंह को पहले शामचौरासी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से होशियारपुर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हालत नाजुक बता जालंधर के ग्लोबल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने यहां से भी सीएमसी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया। सतनाम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

गुरमिंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता हरभजन सिंह और चाचा सतनाम सिंह रविवार शाम 6.44 के करीब खेत में काम कर रहे थे। साथ लगते खेत के मालिक भूपिंदर सिंह का नौकर मुकेश कुमार पशु छोड़कर उनका चारा खराब कर रहा था। इस पर उसके पिता ने मुकेश कुमार को पशुओं को बांधने और पशु छोड़ने से उनका नुकसान होने को लेकर समझाया। साथ ही ये भी कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। इतनी वार्निंग देकर वह खेत में आ गए लेकिन नौकर ने घर जाकर भूपिंदर सिंह को बताया कि हरभजन सिंह ने उससे मारपीट की है और उनको जान का खतरा है।

नौकर के झूठ बोलने से मामला भड़का

नौकर के झूठ बोलने के कारण मामला भड़क गया। नौकर की बात सुनकर भूपिंदर सिंह का लड़का अमृतपाल सिंह हथियारों के साथ खेत में पहुंचा और आते ही गाली गलोच करते हुए पीटने लगा। इसी दौरान अमृतपाल की बहन परमजीत भी हथियार लेकर पहुंच गई। गुरमिंदर ने बताया कि परमजीत ने उसके पिता को लातों, डंडों समेत तेजधार हथियार से पीटने लगी। विवाद को शांत कराने उसके चाचा सतनाम सिंह आए तो भाई-बहन मिलकर नीचे गिराकर पीटने लगे। लड़की ने सतनाम पर ऐसा बुरी तरह से वार किया कि उसकी एक आंख बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। चाचा का डेला बाहर निकल आया लेकिन दोनों ने उसको दांतों से काटना नहीं छोड़ा जब गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को छुड़वाया तो सतनाम सिंह कि हालत आंख बाहर आने से गंभीर बनी हुई थी।

फंसता देख बहन-भाई भी हो गए अस्पताल में भर्ती
सतनाम की हालत गंभीर होने से दूसरे पक्ष के अमृतपाल और उसकी बहन परमजीत कौर भी सिविल अस्पताल में भर्ती हो गए। परमजीत ने बताया कि हरभजन और सतनाम ने उनके नौकर मुकेश को पीटा था। वो लोग अपने नौकर को छुड़वाने गए तो उनकी भी पिटाई की।

परमजीत ने झूठी एमएलआर कटवाई, जांच हो : हरभजन
घायल हरभजन सिंह ने बताया कि परमजीत कौर सारे मामले में लड़ाई की मुख्य जड़ है। उसने ही साजिशन हम दोनों भाइयों पर हमला किया। लड़ाई-झगड़ा करना उसकी आदत है। उसने अपने खुद चोटें लगा अपने समेत भाई की झूठी एमएलआर कटवाई है जिसकी बड़े स्तर पर जांच होनी चाहिए।

दोनों पक्ष बयान देने की हालत में नहीं: पुलिस
एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अभी किसी के बयान दर्ज नहीं किए। पुलिस बयान लेने गई थी लेकिन दोनों पक्ष बयान देने के लायक नहीं थे। बुल्लोवाल पुलिस ने बताया कि पुलिस पक्षों के बयानों के बाद मामले की गंभीरता से जांच करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brother and sister pulled out the eye of elderly


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nWQAv1
via
चारे को लेकर विवाद, भाई-बहन ने बुजुर्ग को गिराकर आंख निकाली चारे को लेकर विवाद, भाई-बहन ने बुजुर्ग को गिराकर आंख निकाली Reviewed by Dibyendu on 17:12 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.