अमृतसर देश का एक ऐसा स्थान है, जहां पूरे देश से लोग अंतरराष्ट्रीय सरहद पर आते है। इस मेले में लोक बोली, गिद्दा और जागो द्वारा सैलानियों को पोषण आहार संबंधी जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने सैलानियों को कहा कि पौष्टिक आहार लेने से ही हम तंदुरुस्त रह सकते है। हमे घर की खाने-पीने वाली तैयार की वस्तुओं को पहल देनी चाहिए और बाजारी खाना खाने से गुरेज करना चाहिए। ढिल्लों ने कहा कि पोषण माह को एक जन आंदोलन बनाने की जरुरत है और घर-घर तक इसका संदेश पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए हमें दूध, घी, हरी सब्जियां, फल आदि की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जंक फूड जैसी वस्तुओं से परहेज करना चाहिए। पोषण माह का उद्देश्य गर्भवती महिलाएं, दूध पिलाने वाली मां और किशोरियों को पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी देना है।
वाघा बार्डर पर सैलानियों को संबोधित करते डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों। (दाएं) रंगारंग कार्यक्रम पेश करते कलाकार। फोटो : भास्कर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nGZtIV
via
सेहतमंद रहना है तो जंक फूड नहीं, हरी सब्जियां खाएं : डीसी
Reviewed by Dibyendu
on
19:01
Rating:
No comments: