Breaking News

test

हादसाें में 4 की माैत ड्राइवर पर केस दर्ज

पटियाला|थाना जुलकां पुलिस काे जाेगिंदर सिंह निवासी गांव चपराहड़ ने शिकायत दर्ज करवाई के उसका भाई नैब सिंह गांव के ही रहने वाले गुरविंदर सिंह के साथ बाइक पर काम पर जा रहे थे। गांव अदालती वाला के नजदीक अाराेपी टैंकर ड्राइवर प्रमाेद कुमार ने लापरवाही से टैंकर चलाते हुए बाइक काे टक्कर मार दी। इसके कारण दोनों की माैत हाे गई। इसी तरह थाना सदर सामना पुलिस काे तारा राम निवासी जाखल ने शिकायत दर्ज करवाई के वह अापने साथी देबू, रिंकू, नत्थू राम के साथ गाड़ी में बकरियां लेकर बेचने के लिए जा रहा था, जहां गांव भाईका ककराला के पास उसकी गाड़ी पंचर हाे गई। पंचर लगाने के लिए उसके साथी बाबू राम अाैर रिंकू जैक लगा रहे थे, पीछे से अाए अाराेपी ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए दाेनाें काे कुचल दिया। शिकायत पर पुलिस ने अाराेपी ट्रक ड्राइवर दीपक निवासी संगरूर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nexn7s
via
हादसाें में 4 की माैत ड्राइवर पर केस दर्ज हादसाें में 4 की माैत ड्राइवर पर केस दर्ज Reviewed by Dibyendu on 18:56 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.