
भोरंज भाजपा मंडल में संगठन चुनावों की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। गत रोज भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती तथा हमीरपुर के प्रभारी प्रवीण शर्मा के अचानक भोरंज आने के बाद संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोनों ही नेताओं ने पिछले कल विधायक कमलेश कुमारी से गुप्त बैठक कर चुनावों से ताल्लुख विभिन्न पहलुओं प विस्तृत चर्चा की। इस बैठक की जानकारी गोपनीय रखी गई थी तथा पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान भी इस बैठक में मौजूद नहीं थे। इस बैठक का मकसद हालांकि संगठन की नई मेंबरशिप को वैरीफाई करना था। लेकिन इसके और भी कई मायने िनकाले जा रहे हैं। पिछले 30 सालों के अंदर भोरंज भाजपा संगठन काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। यह पहली मर्तबा हुआ है, जब संगठन में नेताओं के नाम पर दरार पैदा हुई और यह दोफाड़ हो कर रह गया है। एक धड़ा वर्तमान विधायक के साथ जबकि दूसरा पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान की पैरवी करता है। इस लिए यहां यह कहना वािजब होगा कि भोरंज भाजपा के होने वाले संगठन चुनाव काफी हंगामेदार होंगे, हालांकि पार्टी सूत्र बूथ अध्यक्षों तथा ग्राम केंद्र अध्यक्षों के पदों पर ज्यादातर सहमति बनाने की बात करते हैं, लेकिन यह भी इतना आसान नहीं लगता। वजह यह भी है कि संगठन के ज्यादातर लोग विधायक के साथ कतई समन्वय नहीं रखते। लिहाजा पंचायत लेबल के इन पदों पर भी अपने-अपने लोग बिठाने की कशमकश देखने को मिल सकती है। इन चुनावों में सब से ज्यादा खींचतान मंडल अध्यक्ष पद को लेकर होने वाली है, जिसके लिए करीब पांच दावेदार बताए जा रहे हैं। इनमें से कई तो काफी समय से अपने पक्ष में लॉबिंग भी कर चुके हैं, बाकी वोटिंग की नौबत आने पर माहौल अपने पक्ष में किया जा सके।
दावेदारो ंमें पूर्व अध्यक्ष अनिल ठाकुर, दलबीर सिंह, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर तथा खरबाड़ से मदन कौशल का नाम चर्चा में है। बहरहाल संगठन चुनावों में मंडलाध्यक्ष की ताज धीमान समर्थक के सिर सजता है या फिर विधायक कमलेश कुमारी के समर्थक को यह कमान मिलती है। यह देखने वाली बात होगी, लेकिन भजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती तथा प्रभारी प्रवीण शर्मा के इस गुप्त दौरे ने भोरंज भाजपा के भीतर गतिविधियों को बढ़ाने का कार्य जरूर किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nZJqWQ
via
No comments: