यहां अमृत प्रताप सिंह हनी सेखों, अग्रोहा धाम अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, एनआरआई कमीशन पंजाब के चेयरमैन जस्टिस सेवामुक्त आरके गर्ग, अग्रसेन चेयर प्रभारी डॉ प्रमोद अग्रवाल, स्वामी असीमानंद लिंगम, पीपीसीसी सचिव करुणेश गर्ग, पीएसपीसीएल डायरेक्टर फाइनांस जतिंदर गोयल, कांग्रेस मानवाधिकार सेल प्रदेश चेयरमैन पंकज महेन्द्रू, राम कुमार सिंगला, शशि अग्रवाल माैजूद रहीं।
गुड गवर्नेंस सोसायटी का सिद्धांत: वीसी
वीसी डॉ बीएस घुम्मण ने कहा कि ऐसे जयंती के अवसर हमें पढ़ने व शोध करने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि सदियों पहले महाराजा अग्रसेन ने गुड गवर्नेंस सोसायटी का सिद्धांत दिया। आज यूएनओ में बात की जाती है। स्टेट इन्फॉर्मेशन कमीशन के सदस्य संजीव गर्ग ने बताया कि अस्सु के पहले नवरात्र को महाराजा अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है। वक्ताओं ने भारतीय समाज में महाराजा अग्रसेन के योगदान व उनके सुझाये नैतिक मूल्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने उपनी उपलब्धि से समाज का नाम रोशन किया।
महाराजा अग्रसेन काे किया याद
समाना | महाराजा अग्रसेन की 5144वीं जयंती पर शहर में लाेगाें ने मार्च निकाला। सभी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर बैंड बाजों के साथ पहुंचे और फूल चढ़ाए। अग्रवाल सभा अध्यक्ष अमित सिंगला, रमेश गर्ग, प्रेमचंद्र नंबरदार, सुरेश सिंगला, बालकृष्ण गर्ग, सतीश कुमार व सीताराम गुप्ता माैजूद रहे।
समाज की मांग, रेलवे ट्रैक से जाेड़ें अग्रोहा धाम
पटियाला | अग्रवाल समाज सभा ने रविवार को अग्र भागवत का आयोजन कराया। अग्र भागवत का पाठ अनीता गुप्ता ने किया। संकीर्तन कुलभूषण कंसल ने किया। मुख्य मेहमान प्रवीण गोयल, समाजसेवी कांता बंसल, मंगत राय मोदी, महाराजा अग्रसेन चेयर पीयू के चेयरपर्सन प्रमोद अग्रवाल, तेलांगाना से एफसीअाई अश्विनी कुमार गुप्ता ने शिरकत की। सेक्रेटरी सोहिंदर कांसल ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि पटियाला से अग्रवालों के प्रसिद्ध धाम अग्रोहा को रेल लाइन से जाेड़ा जाए। यहां प्रधान प्रो. पीके बंसल, योगेश अग्रवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, राकेश गुप्ता, गोपाल सिंगला मौजूद रहे।
पीयू में अमित सिंगला का किया सम्मान
समाना | पंजाबी यूनिवर्सिटी में कराए समागम में अग्रवाल सभा व अग्रवाल गोशाला समाना प्रधान अमित सिंगला को सांसद परनीत कौर ने सम्मानित किय। यहां सूचना कमिश्नर संजीव गर्ग, वाइस चांसलर डॉ बीएस घुम्मन, अग्रोहा धाम चेयरमैन गर्ग, जस्टिस आरके गर्ग मौजूद रहे।
धर्मशाला में झंडा फहराया
समाना | अग्रवाल धर्मशाला व स्कूल कमेटी ने प्रधान मदन मित्तल की अगुवाई में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई। झंडा फहराने की रस्म समाज सेवी पवन कुमार ने निभाई। धर्मशाला परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए अाैर समाज के प्रति उनकी सेवाअाें काे याद किया। यहां रमेश गर्ग, कपूर चन्द बंसल, श्रीराम, रमन गुप्ता, शशि भूषण, जीवन कुमार, पवन बंसल, रजिंदर गोयल, कृष्ण सिंगला, संदीप लक्की, संजीव सिंगला, संदीप बंसल, प्रिंसिपल अनिरुद्ध गर्ग, जेपी गर्ग, अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mL9ULy
via
‘महाराजा ने समाजवाद अपनाया, एक रुपया-एक ईंट का दिया सिद्धांत’
Reviewed by Dibyendu
on
18:57
Rating:
No comments: