Breaking News

test

दो बार पुलिस ने रोका, तीसरी बार में लहल चौक पर धरना

अपनी मांगों को लेकर राज्य भर से सैकंडों की संख्या में जुटकर कैप्टन अमरिंदर सिंह का घर न्यू मोती बाग पैलेस घेरने पटियाला पहुंची मिड डे मील वर्करों को पुलिस ने लहल चौक से पहले मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह के घर के सामने बैरीगेट्स लगाकर रोक दिया। वर्करों ने लाल सिंह के घर के आगे बैठकर ही पंजाब सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। तहसीलदार रणजीत सिंह ने ज्ञापन लिया। 30 सितंबर सोमवार को शिक्षामंत्री के साथ मीटिंग तय कराई जाएग। इसके बाद महिला वर्करों ने धरना हटाया।

सुबह 10 बजे महिलाएं मिनी सेक्रेटेरिएट रोड पर पुडा ग्राउंड में जुटनी शुरू हो गई थी। 1 बजे ये लोग मार्च के रूप में सीएम आवास घेरने के लिए निकलीं। 1:10 मिनट पर पुलिस ने इन्हें गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सामने रोका। पर विराेध करते हुए अागे बढ़े। 15 मिनट बाद पुलिस ने खंडा चौक पर फिर राेका, जब पुलिस यहां भी कामयाब नहीं हाे सकी ताे, लहल चौक पर राेका। वहां पर वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने के कारण पौना घंटे जाम रहा शहर

रविवार को पहले नवरात्र के मौके पर पहले से ही मॉल रोड से हैवी ट्रैफिक को बंद किया हुआ है। टू व्हीलर्स का भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यहां से निकलने मुश्किल हैं, इसलिए राजिंदरा अस्पताल, लीला भवन, फव्वारा चौक समेत संगरूर-बठिंडा जाने वाले सभी व्हीकल्स के लिए वाया खंडा चौक होकर 21 नंबर ओवरब्रिज से होकर निकलना ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन यहां मिड डे मिल वर्करों ने करीबन पौने घंटे तक रोष प्रदर्शन के चलते बंद रखा जिसके चलते जाम जैसी स्थिति बन गई।

ये हैं मिड-डे मील वर्करों की मांगेें

10 की जगह 12 महीनों को दी जाए सेलरी, 25 बच्चों पर एक कुक रखा जाए, जो मिड-डे मील वर्कर 12वीं पास है उसे ब्लॉक दफ्तरों में सहायक मैनेजर के रूप में तरक्की दी जाए, खाना तैयार करते समय जिन वर्करों के साथ कोई हादसा घटा हैं, सरकार उनकी मदद करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - police stopped twice picket at lahal chowk in third time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mVADoC
via
दो बार पुलिस ने रोका, तीसरी बार में लहल चौक पर धरना दो बार पुलिस ने रोका, तीसरी बार में लहल चौक पर धरना Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.