Breaking News

test

सूबे के 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सबसे ज्यादा कपूरथला में 787.9 एमएम, फिरोजपुर में सबसे कम बारिश

सूबे में इस बार मानसून की दस्तक में 10 दिन की देरी के चलते अभी तक 11% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबकि सूबे में इस समय तक 491 एमएम बारिश होनी चाहिए थी जबकि 417 एमएम बारिश ही हुई है। वहीं, जालंधर, अमृतसर, बरनाला, तरनतारण समेत 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सूबे के 8 जिले ही ऐसे हैं, जहां बारिश ने मानसून सीजन में सामान्य का आंकड़ा पार किया है। सबसे ज्यादा बारिश कपूरथला में 787.9 एमएम िरकाॅर्ड की गई है जो सामान्य से 120% ज्यादा है। वहीं, फिरोजपुर में 151.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 51 फीसदी कम है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के रिकाॅर्ड के मुताबिक सूबे में 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून के चार महीनों में सामान्य बारिश 491.9 एमएम होती है। लेकिन 9 सालों में एक बार 2018 में ही सिर्फ सामान्य से ज्यादा यानि सिर्फ 7% 527.4 एमएम बारिश रिकाॅर्ड हुई है। मौजूदा समय में फिर से सामान्य का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया है।

जालंधर समेत कई शहरों में बारिश से लुढ़का तापमान, आज भी आसार

यह तस्वीर जालंधर की है।

फसलों को भी नुकसान...

हिमाचल में हुई भारी बारिश के बाद भाखड़ा डेम से पानी छोड़ने के अलावा भारी बारिश के कारण धान की 51364 हेक्टेयर, मक्का की 5553 हेक्टेयर और गन्ने की 863 हेक्टेयर में फसल खराब हुई है। वहीं, कई जिलों में आई बाढ़ से लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके लिए मुआवजे की सरकार ने घोषणा कर दी है।

मानसून के 4 माह, जुलाई में ही ज्यादा

महीना होनी थी इतनी हुई इतनी कम/ज्यादा

जून 50.4 24.9 51% कम

जुलाई 176.2 183.6 4% ज्यादा

अगस्त 160.0 156.4 2% कम

सितंबर 79.1 52.4 34% कम

पिछले 9 सालों का रिकाॅर्ड, जिसमें एक बार ही सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है

साल बारिश एमएम प्रतिशत

2010 459 7% कम

2011 459.4 7% कम

2012 265.9 40% कम

2013 479.7 2% कम

2014 244.6 50% कम

2015 336.3 32% कम

2016 352.0 28% कम

2017 390.1 21% कम

2018 527.4 7% ज्यादा

आगे क्या : मानसून अब विदाई के मूड में है। इससे दिन का तापमान भी कम होने लगा है। वहीं रात का पारा भी गिरकर 20 डिग्री आने लगा है। ऐसे में दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी, जबकि रात को पारा गिरने से हल्की ठंड होने लगी है।

इन जिलों में ज्यादा बारिश

जिले सामान्य बारिश हुई इतनी

कपूरथला 358.8 787.9

पटियाला 559.6 738.3

मुक्तसर 302.8 380.9

बठिंडा 316.8 478.9

लुधियाना 485.1 528.8

रोपड़ 70.5.1 749.3

गुरदासपुर 834.0 849.7

नवांशहर 761.3 771.4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - the least rainfall in 12 districts of the state maximum 7879 mm in kapurthala lowest rainfall in ferozepur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mLaXe6
via
सूबे के 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सबसे ज्यादा कपूरथला में 787.9 एमएम, फिरोजपुर में सबसे कम बारिश सूबे के 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सबसे ज्यादा कपूरथला में 787.9 एमएम, फिरोजपुर में सबसे कम बारिश Reviewed by Dibyendu on 18:52 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.