Breaking News

test

अमृतसर 2019 के शुरु स

अगस्त में काउंटर इंटेलीजेंस ने दिया था ड्रोन से हथियारों की पहली डिलीवरी हो जाने का अलर्ट पर फिर भी सितंबर में 9 बार आया ड्रोन और डिलीवर हो गई खेप

अमृतसर 2019 के शुरु से ही आतंकियों के टारगेट पर है। निरंकारी भवन में विस्फोट और नाके पर पकड़े गए हैंड ग्रेनेड की घटना के बाद सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा किया, लेकिन तरनतारन ब्लास्ट मामले में जो सनसनी खेज खुलासे हो रहे हैं उससे पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आती है। खुफिया सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक पाक से ड्रोन के जरिए खतरनाक हथियारों की पहली कंसाइनमेंट सितंबर नहीं बल्कि 13 अगस्त को खेमकरण सेक्टर में उतारी गई थी। इस कंसाइनमेंट को लेकर आने वाला ड्रोन भी काउंटर इंटेलीजेंस ने बरामद कर लिया था। यहां तक कि पाक से होने वाली इस हरकत की सूचना केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों व गृह विभाग को भी दे दी थी। बावजूद इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी नहीं दिखाई। नतीजा डेढ़ माह बाद सितंबर माह में पाक से एके-47, पिस्टल, ग्रेनेड, सैटेलाइट फोन, वायरलेस व कारतूस की कंसाइनमेंट भेजने के लिए 9 बार ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। यह कंसाइनमेंट एक के बाद एक ड्रोन से डिलीवर भी होती गईं, मगर न तो सुरक्षा एजेंसियों को इसका पता चला न ही बाॅर्डर पर तैनात बीएसएफ, पुलिस चैक पोस्ट पर तैनात जवानों को।

आकाशदीप को बार-बार खेमकरण की तरफ जाते देखा तो हुआ खुलासा

खुलासा तब हुआ जब इंगलैंड में बैठे आतंकी गुरमीत सिंह बग्गा उर्फ डाॅक्टर के भाई गुरदेव सिंह सिंह जिसे थाईलैंड से डिपोर्ट किया गया था, पर काउंटर इंटेलीजेंस ने सर्विलांस लगाई। गुरदेव की जेल में बैठे आतंकी मान सिंह से बातचीत ट्रैप होने पर ही खुलासा हुआ कि ड्रोन के जरिए पाक से भारी मात्रा में हथियार डिलीवर हो भी चुके हैं। काउंटर इंटेलीजेंस ने तरनतारन एरिया में आकाशदीप को बार-बार खेमकरण सेक्टर जाते देखा गया। शक होने पर जब आकाशदीप को उठाया तो उससे पाक में बैठे आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रणजीत सिंह नीटा द्वारा ड्रोन के जरिए भिजवाए हथियार बरामद हुए। आकाशदीप व मान सिंह से पूछताछ के बाद फिर एक के बाद एक बाबा बलवंत उर्फ निहंग, शुभदीप सिंह, हरभजन सिंह, बलवीर सिंह हत्थे चढ़े तो तो पाक से आई एके47, ग्रेनेड, सेटेलाइट फोन समेत हथियारों का पूरा जखीरा बरामद हुआ।

17 साल के आकाशदीप को चुना तांकि किसी कोशक न हो

आतंकी मान सिंह ने पाक से भेजी जाने वाली हथियारों की कंसाइनमेंट को बाॅर्डर से उठाने के लिए अमृतसर के गांव नाकला निवासी 17 साल के आकाशदीप को इस लिए चुना था तांकि कोई उसकी बाॅर्डर पर गतिविधियों पर शक न करे। वह झब्बाल, भिखीविंड, अटारी के गांव की पूरी जानकारी रखता था। ड्रोन आने के बाद आकाशदीप विदेशी सिम से व्हाट्सएप पर पाक में नीटा से बात करता था और कंसाइनमेंट की लोकेशन पता कर हथियार ले जाता था।

अधजले ड्रोन को झब्बाल में ढूंढकर नहर में फेंका

13 अगस्त को खेमकरण सेक्टर में हथियारों की कंसाइनमेंट देने के लिए नीटा की तरफ से भेजा गया ड्रोन काउंटर इंटेलीजेंस के हाथ लग गया। नीटा ने सितंबर महीने में दोबारा ड्रोन अटारी व भिखीविंड के झब्बाल एरिया में भेजे। इनसे हथियार डिलीवर भी हुए मगर वापस लौटते समय यह ड्रोन कैश हो गया। इसके बाद पाक से आतंकी रणजीत सिंह नीटा ने आकाशदीप को व्हाट्सएप कॉल कर क्रैश हुए ड्रोन की लोकेशन भेज इसे ठिकाने लगाने को कहा। आकाशदीप ने झब्बाल जाकर अधजले ड्रोन को नहर में फेंक दिया। मगर तब तक इंटेलीजेंस आकाशदीप तक पहुंच चुकी थी। उससे हथियार व ड्रोन के कुछ पार्ट बरामद हो गए।

हथियार इकट्‌ठे करने का था आर्डर, टारगेट अभी मिलना था

रणजीत सिंह नीटा व गिरफ्तार किए गए आतंकी मॉड्यूल में शामिल बाबा बलवंत उर्फ निहंग समेत सभी को केवल पाक से आने वाले हथियारों को इकट्ठा करने का ही काम मिला था। जबकि इनका इस्तेमाल कहां व किस पर करना था, इसका टारगेट मिलना अभी बाकी था। जांच के मुताबिक यह किसी बड़ी वारदात के लिए हथियार जमा हो रहे थे, मगर पहले ही पकड़े गए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - early amritsar 2019
Amritsar News - early amritsar 2019

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mJQCG3
via
अमृतसर 2019 के शुरु स अमृतसर 2019 के शुरु स Reviewed by Dibyendu on 18:52 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.