Breaking News

test

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के सामने लगे कचरे के ढेर, लाखों का ठेका होने के बाद भी अव्यवस्थता

शहर के हालात सुधारने को प्रशासनिक अमले के शहर के हर स्थानों पर दौरे हो रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर नगर परिषद की ओर से स्वच्छता कायम रखने को लाखों खर्च करने पर भी कई जगहों पर अस्वच्छता से छुटकारा नहीं मिल पा रहा।

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक के ठीक सामने लग रहे कूडे़ के ढ़ेर धरातल पर योजनाओं की पोल खोल रहे हैं। इस समय नगर परिषद की ओर से शहर की साफ-सफाई का ठेका लाखों की राशि पर दे रखा है। इसके बावजूद भी कई जगहों पर लग रहे गंदगी के ढ़ेर से वहां से गुजरने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

दरअसल इस रास्ते से ठीक नीचे पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य संस्थान ईसीएचएस पॉलीक्लीिनक भी है। यहां से पैदल चलने वाले अशोक राजपूत, विजय शर्मा, विश्वनाथ, किशोरी लाल, राजेश कुमार व भूमि चंद सहित कई लोगों का कहना है कि यहां रास्ते में गंदगी तो कई बार सड़क पर बिखरी रहती है। उनका कहना है कि इसे नियमित समय पर उठाया जाए, तो किसी को भी समस्या नहीं होगी।

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के सामने लगे कचरे के ढ़ेर।

शहर का दौरा करने के बाद साफ कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। उनका कहना है कि बस स्टैंड के पास लोक निर्माण विभाग की साढ़े पांच कनाल भूमि पर डब्बल-वे सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ में पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को डिजाईन तैयार करने के निर्देंश दिए हैं तथा साथ ही एमसी को नोटिस भेजने के निर्देश दिए ताकि लोक निर्माण विभाग की जगह से अवैध रूप से रह रहे खोखा धारकों को हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि खोखा धारकों को भी सही स्थान पर व्यवस्थित किया जाएगा। हरिकेश मीणा, डीसी, हमीरपुर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - garbage heap in front of dr radhakrishnan medical college dislocation even after contract for lakhs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2miQ8Xz
via
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के सामने लगे कचरे के ढेर, लाखों का ठेका होने के बाद भी अव्यवस्थता डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के सामने लगे कचरे के ढेर, लाखों का ठेका होने के बाद भी अव्यवस्थता Reviewed by Dibyendu on 19:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.