
पटियाला | पंजाब के सभी बीपी एड कॉलेजों में इस सेशन 14 कॉलेजों की 751 सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों को भरने को लेकर प्राइवेट कॉलेजों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसमें हाईकोर्ट ने हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट से पूछा कि अब खाली सीटें कैसे भरी जाएंगी। पिछले दिनों हाइकोर्ट में सुनवाई के दौरान डिपार्टमेंट ने कहा था कि वह 5 जगह फिजिकल टेस्ट करवा देंगे। इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी और कॉलेज अपने लेवल पर दाखिलों की परमिशन मांग रहा था। सोमवार को अब कोर्ट में फिर से सुनवाई है। बीपीएड कॉलेजों की एसोसिएशन और सरकार के बीच मीटिंग हो चुकी है। कॉलेजों ने मांग की थी कि उन्हें सीटें भरने की परमिशन दी जाए। सरकार ने भरोसा दिया था कि वह परमिशन दे सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mdvdFa
via
No comments: