
अमृतसर | स्टालवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल वेरका बाईपास में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें 600 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का थीम ‘मेटोनोइया-3 दीवारें बोलती हैं’ था। इसमें घर से ऑफिस, मंदिर और इतिहास को स्कूल की दीवारों पर बयान किया गया। जलियांवाला बाग की दीवार ने भी अपना इतिहास दोहराया। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने कार्यक्रम के मकसद के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि दीवारें बाेलती हैं, विषय को लेने का मकसद प्यार, बीते लम्हों आदि को सैनिकों व क्रांतिकारियों के द्वारा किए गए कामों के प्रति लोगों को जागरुक करने का था। इस दौरान आप्थेल्मिक अधिकारी पंडित राकेश शर्म, न्यूरो सर्जन डाॅ. आशीष कुमार आिद मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lZK5XI
via
No comments: