पहले तो डीसी ने एसडीएम के माध्यम से उनसे प्रपोजल मांगी थी, तो एसडीएम के साथ मीटिंग करके एक लाइन में पीछे हटाकर एक लाइन में बसाने की प्रपोजल दे दी थी। लेकिन कुछ माह बाद अब सिर्फ उजाड़ने की बात शुरू हो गई है, कभी स्टेडियम कांप्लेक्स में बाजार में लगने वाली रेहड़ी फहड़ी वालों को बसाने के लिए बनाए खोखों में चले जाने को कह दिया जा रहा।
जबकि वे अंडर साइज है। कईयों में ढलान वाली छत है, जिसमें अंदर बैठाना ही मुश्किल है। यूनियन का कहना है कि टूरिज्म के इस कांप्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था भी होनी थी। जमीन आज भी टूरिज्म के नाम हैं। रही सबलेक्ट खोखों की बात तो नगर परिषद ने हाउस में कई सबलेक्ट खोखे खरीददारों के नाम किए हैं। दो कानून नहीं हो सकते अन्य के नाम भी किए जाएं। बाजार में जितने भी रेहड़ी फहड़ी वाले हैं उन्हें स्टेडियम कांप्लेक्स में बसाया जाए मेन बाजार में ट्रेफिक की समस्या नहीं रहेगी अौर सुंदरता भी बढ़ेगी।
इस मौके पर प्रधान किशोरी लाल शर्मा, शांति स्वरुप, कश्मीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, जय राम, रिंकू, जोगिंद्र, राज कुमार, नरपत, लाभ सिंह, कुलदीप, अशोक धमीजा, वीरेंद्र मल्होत्रा सहित कई मौजूद थे।
हमीरपुर बस स्टैंड खोखा धारक मीटिंग के दौरान एक साथ
यूनियन का कहना टूरिज्म की जमीन पर बसाया जाए
बस स्डैंट खोखा यूनियन के प्रधान किशोर शर्मा ने कहा कि करीब 1997-98 में मुख्यमंत्री ने यहां खोखे वालों को पीछे हटाकर बसाने को टूरिज्म के नाम जमीन करवाई थी और सेल्फ फाइनेंस के तहत सुंदर कांप्लेक्स बनाने की प्लानिंग पास हुई थी। उन्हें एक लाइन में इस जमीन पर बसा दिया जाए, पुराने नक्शे के हिसाब से सेल्फ फाइनेंस के तहत निर्माण करवाया जाए, हम दोबारा से तैयार हैं। उस समय भी खोखा धारकों से 50-50 हजार रुपए भी लिए थे। सरकार बदलने के बाद प्लानिंग रद करके 8 हजार काटकर 42 हजार वापस किए थे।
डीसी के दौरे से मचा हड़कंप:काबिलेगौर है कि वीरवार देर शाम डीसी हरिकेश मीणा ने अधिकारियों के इस एरिया में पहुंचकर साफ कह दिया है कि जहां खोखे बसाए गए हैं, वह जमीन पीडब्ल्यूडी की है। इसमें नगर परिषद भी किराया कैसे ले रही। प्रशासन जहां कह रहा वहां बस जाओ, नहीं तो प्रशासन अपने तरीके से काम करेगा। उसके बाद खोखा धारकों में हड़कंप मच गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lQTmBi
via
खोखाधारक को प्रशासन नहीं बता रहा सही प्लानिंग, बोले सिर्फ हो रही उजाड़ने की बात
Reviewed by Dibyendu
on
19:04
Rating:
No comments: