लुधियाना.वंदे भारत एक्सप्रेस (22439/22440) का नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी, कटरा रूट पर शेड्यूल तय हो गया है। यह ट्रेन 3 अक्टूबर से हफ्ते में 6 दिन नई दिल्ली से कटरा के बीच दौड़ेगी। यह देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जो पंजाब को मिली है। दिल्ली से कटरा के बीच ट्रेन के महज 3 स्टॉपेज अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मूतवी होंगे। नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर यह ट्रेन दोपहर 2 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में कटरा से उसी दिन दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
वंदे भारत में अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त कुल 16 कोच होंगे। 14 चेयर कार और 2 एग्जिक्यूटिव क्लास। इस ट्रेन में वाईफाई, एलईडी, बायोटॉयलेट, ऑटोमेटिक स्लाडिंग डोर्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। किराया शताब्दी ट्रेन के एसी चेयर कार से 1.4 और एग्जिक्यूटिव क्लास का 1.3 गुना ज्यादा होगा। ट्रायल सफल होते ही शनिवार शाम से रिजर्वेशन शुरू हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o0p3Zz
via
No comments: