
शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के सभी जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी/एलीमेंट्री काे अादेश जारी कर मीड-डे मील के लिए शैड तैयार करने के लिए कहा है। विभाग मुताबिक जहां पर बैठकर स्टूडेंट्स मिड डे मील खाते हैं वह जगह उपयाेगी नहीं है। स्टूडेंट्स काे खाना खाने में अा रही समस्या काे दूर करने के लिए विभाग ने शैड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सवाल ये खड़ा हाेता है कि विभाग ने अादेश ताे जारी कर दिए हैं, लेकिन शैड बनाने के लिए फंड जारी नहीं किया। जबकि राज्य के सरकारी स्कूल ताे पहले से ही अार्थिक मंदहाली से जूझ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mLUpCv
via
No comments: