Breaking News

test

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गावों के लिए प्रभातफेरी आज से शुरू

भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुलतानपुर लोधी व पाकिस्तान स्थित ऐेतिहासिक अस्थान श्री ननकाना साहिब में बड़े स्तर पर गुरमति समामग होंगे। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब द्वारा हलका आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब से सभी नानक नाम लेवा संगत के सहयोग से विभिन्न गांवों के लिए प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

जिनकी आरंभता भलके 27 सितंबर से तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह करेंगे और जोकि 30 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यह जानकारी तख्त साहिब के मीटिंग हाल में शिरोमणि कमेटी के मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला ने दी। शुक्रवार से हर रोज अमृत समय शब्दी जत्थे निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार तख्त साहिब से रवाना हुआ करेंगे। इस मौके पर उनके साथ यूथ अकाली दल के जिला रोपड़ अध्यक्ष संदीप सिंह कलोता, अकाली दल के सर्कल अध्यक्ष जत्थेदार सुरिंदर सिंह मटोर, हरजीत सिंह अचिंत, मनजिंदर सिंह बराड़, एडवोकेट हरदेव सिंह, भाई सुखविंदर सिंह, प्रिं. निरंजन सिंह राणा, मनजीत सिंह, दविंदर सिंह, जत्थेदार संतोख सिंह, गुरबचन सिंह, नरिंदर सिंह, इकबाल सिंह, प्रचारक भाई लवप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

भाई अमरजीत सिंह चावला व अन्य पत्रकारों को संबोधित करते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aanandpur Sahib News - prabhatferi for villages from takht shri kesgarh sahib starts today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mcmjrt
via
तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गावों के लिए प्रभातफेरी आज से शुरू तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गावों के लिए प्रभातफेरी आज से शुरू Reviewed by Dibyendu on 19:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.