
शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित आज शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से हर साल की तरह मनाते हुए भगत सिंह के रंग को दर्शाता केसरी झंडा फहराया गया। इस दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा के चेयरमैन अमरदीप सिंह खन्ना मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे और केसरी झंडा फहराने की रस्म अदा की और मिठाइयां बांटी गई। सभी सोसाइटी मेंबरों ने शहीद भगत सिंह के जीवन समर्पण और उनकी कुर्बानियों को याद किया इसके अलावा शहीद भगत सिंह को समर्पित एक बाइक रैली पटियाला गेट इलाके से निकाली गई जो शहर के अलग-अलग हिस्सों से होती हुई बोडा गेट चौक पर समाप्त की गई। इस दौरान मुख्य मेहमान चेयरमैन अमरदीप सिंह खन्ना ने और सोसायटी ओहदेदारों ने कहा कि सोसाइटी की तरफ से हर साल शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर समागम का आयोजन कराया जाता है। शहीद भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lZe4Pr
via
No comments: