Breaking News

test

चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख से रहेगी पैनी नजर, नंबर प्लेट हाई स्पीड डिटेक्शन कैमरे भी लगेंगे

शातिर अपराधियों पर तीसरी आंख से नजर रखने के लिए जिले के पांचों थानों के तहत पुलिस प्रशासन करीब 200 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करेगा। इसे लेकर एक डीपीआर पुलिस हेड क्वार्टर को भेजी गई है। जिला मुख्यालय के अलावा सब डिविजन लेबल पर भी ये कैमरे लगाए जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर इनकी मदद से अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। सभी सीमाओं पर भी कैमरे लगाएंगे ताकि बाहर से आने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके।

पांच थानाें और तीन पुलिस चौकियों के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने की डीपीआर शिमला भेजी गई है। इसमें 200 कैमरे लगाने के लिए परमिशन मांगी गई है। कैमरे लगाने का यह प्रोजेक्ट एचपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन के माध्यम से किया जाएगा और इनकी खरीद और स्पेसिफिकेशन भी इसी द्वारा तय की जाएगी। अभी कुछ चुनिंदा जगहों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम हुआ है लेकिन अब सभी महत्वपूर्ण इलाकों में इनकी सहायता से नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नजर रखने में इनसे आसानी होगी। पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्ट तैयार हुआ है। कैमरे हाई रेगुलेशन के होंगे और यह नाइट विजन के सुविधा के साथ लैस होंगे। जो कैमरे सीमाओं पर लगाए जाएंगे वो सभी नंबर प्लेट को पढ़ने वाले होंगे।

हाई स्पीड डिटेक्शन कैमरे स्पीड से जा रहे वाहन के नंबर को भी साफ तौर पर पढ़ सकेंगें। अभी इस क्वालिटी के कैमरे नहीं लगे हैं। लंबे समय से इनकी जरूरत है पुलिस प्रशासन अब महसूस कर रहा है। इस समय हमीरपुर शहर में लगभग 16 सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग जगह जिनमें बस स्टैंड और शहर के कुछ चुनिंदा प्रमुख चौक अादि में लगे है।

मुख्यालय पर बनेगा कंट्रोल रूम.. सभी इलाकों को हाईटेक कैमरों से लैस करने और इनका कंट्रोल एक जगह से करने के लिए हमीरपुर मुख्यालय पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। किसी भी जगह की स्थिति को अगर देखना होगा तो यहीं से बैठकर उसे अधिकारी देख पाएंगे। सभी कैमरों को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जाएगा। इस सिस्टम से सभी सबडिविजनों पर किसी भी वक्त निगरानी रखने में मदद मिलेगी। अगर कोई लापरवाही हो रही होगी तो उसे भी पकड़ा जा सकेगा।

डीपीआर हेड क्वार्टर भेजी

जिले में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर एक डीपीआर हेड क्वार्टर भेजी गई है। यह प्रोजेक्ट स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन को भी भेजा गया है। परमिशन मिलने के बाद इनको लगाने का काम होगा। इसमें हाई स्पीड व्हीकल डिटेक्शन कैमरे भी लगाए जाएंगे। अर्जित ठाकुर, एसपी हमीरपुर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - there will be a sharp eye on the rummage from the third eye number plate high speed detection cameras will also be installed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oFWJMe
via
चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख से रहेगी पैनी नजर, नंबर प्लेट हाई स्पीड डिटेक्शन कैमरे भी लगेंगे चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख से रहेगी पैनी नजर, नंबर प्लेट हाई स्पीड डिटेक्शन कैमरे भी लगेंगे Reviewed by Dibyendu on 19:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.