चंदन ठाकुर | बठिंडा .अपने थाना क्षेत्र से बाहर जाकर मौड़ मंडी थाना के एसएचओ ने नाका लगाकर दुबई से खिलौनों में सोना छिपाकर लाए 4 सोना व्यापारियों का अपहरण कर लिया और मौड़ थाने में अवैध हिरासत में रखने के बाद उनसे दो किलो 400 ग्राम सोना लूट लिया और केस दर्ज करने की धमकी देकर भगा दिया। इस वारदात में एसएचओ केसी पराशर के साथ उनके गनमैन अवतार सिंह के अलावा अनूप ग्रोवर नामक व्यक्ति भी शामिल था। मामला जब एसएसपी डाॅ. नानक सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद थाना सदर पुलिस ने एसएचओ मौड़ केसी पराशर, उनके गनमैन अवतार सिंह के अलावा अनूप ग्रोवर वासी फरीदकोट के खिलाफ अपहरण, लूटपाट, धमकी और साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी
के बाद आरोपियों से लूटा हुआ सोना बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस रविवार को अदालत में पेश करेगी और रिमांड हासिल करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार िरमांड के दौरान और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने मामला राजस्थान के नागौर के मोहम्मद रफीक के बयानों पर दर्ज किया है। एसएचओ केसी पराशर और अनूप ग्रोवर दोनों फरीदकोट के हैं। ये मामला पूरा दिन सोशल मीडिया में सुर्खियां बना रहा।
मलोट रोड पर लगा रखा था नाका...थाना सदर पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मोहम्मद रफीक निवासी गांव शेरानी जिला नागौर राजस्थान ने बताया कि 26 सितंबर को उसके दोस्त लयाकत शेरानी, मोहमद यूनस, मोहमद इमरान दुबई से आए थे। वह उनको अपनी बोलेरो गाड़ी पर लेकर अमृतसर से राजस्थान जा रहे थे।
गांव बहमण दीवाना के पास च्वाइस ढाबे के पास पहुंचे तो सामने आकर रुकी एक काले रंग की गाड़ी में पुलिस मुलाजिम िनकला जिसने उसे कहा कि उसका नाम खेमचंद है और वह एसएचओ है, आपकी गाड़ी में शक्की सामान है इसलिए गाड़ी की चेकिंग करनी है। आल्टो गाड़ी आकर रुकी। जिसमें से अनूप ग्रोवर और अवतार सिंह बाहर निकले। मोहम्मद रफीक ने बताया कि उनका अपहरण 2 िकलो 400 ग्राम सोना लूट लिया। इसके बाद धमका कर भगा दिया गया। दोनों मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mH2Or6
via
No comments: