
पटियाला|शिक्षा विभाग ब्लाॅक पटियाला-1 की खेलाें के कबड्डी मुकाबलाें में हसनपुर पराेहतां स्कूल की गर्ल्स खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन किया है। गेम्स का उद्धाटन जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री इंजीनियर अमरजीत सिंह ने किया। प्रिंसिपल डाॅ. रजनीश गुप्ता, बीपीईअाे पटियाला-1 सर्बजीत काैर अाैर बीपीईअाे सनाैर राम प्रकाश भी विशेष ताैर पर माैजूद रहे। कबड्डी लड़कियाें के मुकाबलाें में हसनपुर पराेहतां सेंटर पहले अाैर काैली दूसरे, फुटबाॅल लड़काें में बहादुरगढ़ पहले, खाे-खाे लड़के हसनपुर पहले अाैर नंदपुर केशाें दूसरे, खाे-खाे लड़कियाें हसनपुर पहले अाैर रसूलपुर जाैड़ा दूसरे, याेगा रिदमिक में अनिकेत ने दूसरा स्थान हासिल किया। संचालक जपइंदर सिंह, हरबंस सिंह, दविंदर सिंह, धरमिंदर सिंह, परमजीत काैर माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lbI7Tt
via
No comments: