Breaking News

test

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मलिक का दावा-उनकी काेशिशों से अमृतसर-लंदन फ्लाइट हुई शुरू

अमृतसर | बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक की मांग पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा अमृतसर-लंदन की फ्लाइट शुरू की गई है, जिसकी जानकारी हरदीप पुरी ने अपने ट्वीट में देश की जनता के साथ सांझा की है। श्वेत मलिक ने पीएम मोदी व उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी का धन्यवाद किया तथा कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से अमृतसर के गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आर्थिक घाटा जो कांग्रेस के कुशासन के समय से चल रहा था, जो की अब फायदे में तबदील हो गया है। मलिक ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने साजिश के तहत अमृतसर एयरपोर्ट से चलने वाली कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानेेंं बंद कर कर दी थीं।

जानकारी देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक और अन्य।

हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए शुरू की जाए उड़ान : औजला

अमृतसर | सांसद औजला बोले कि उन्होंने सबसे पहले अमृतसर-लंदन के लिए उड़ानें शुरू करने का मुद्दा उठाया था। अमृतसर से हीथ्री हवाई अड्डे की जगह स्टैंस्टड तक हफ्ते में 3 दिन के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इससे लंदनवासियों को लाभ मिलेगा, जिसके बाद केंद्र को इसे घाटे वाली उड़ान बता बंद करने का बहाना मिल जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - bjp state president malik39s claim his kashishnas started amritsar london flight


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nBKDTS
via
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मलिक का दावा-उनकी काेशिशों से अमृतसर-लंदन फ्लाइट हुई शुरू भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मलिक का दावा-उनकी काेशिशों से अमृतसर-लंदन फ्लाइट हुई शुरू Reviewed by Dibyendu on 19:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.