
नाभा|इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा शहर में शॉपिंग कांप्लेक्स और रिहायशी प्लाट के खरीदारों के लिए नई योजनाएं लेकर आ रहा है . जिनमें पटियाला गेट स्थित पुरानी सराय, सर्कुलर रोड, बागवानी विभाग की जमीन और नगर कौंसिल की पुराने किले के नजदीक स्थित 25 बीघा जमीन जिससे कब्जा हटा खरीदारों के लिए कमर्शियल और रिहायशी योजनाएं शुरू की जा रही है। जानकारी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन अमरदीप खन्ना ने ट्रस्ट आफिस में देते बताया कि इन प्रोजेक्ट संबंधी फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी गई है। इस दौरान समाज सेवी संस्थाओं के नुमाइंदों ने चेयरमैन खन्ना को सम्मानित किया। यहां ट्रस्ट ईओ यादविंदर शर्मा और एसओ हरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mz2TgL
via
No comments: