
हमीरपुर|हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंटस ने चिल्ड्रन सांईस कांग्रेस के तहत वेस्ट एंड वैल्थ विषय पर सर्वे किया। स्टूडेंटस ने जिला के अंतर्गत दडूही पंचायत के गावों में इसे किया। इस दौरान स्टूडेंटस ने लोगों से कचरा प्रबंधन से जुड़े प्रश्न पूछे एवं जानकारी हासिल की। सर्वे टीम में छात्र उज्जवल और स्वस्तिका राजपूत शामिल थे। इस मौके टीचर निर्मला भी मौजूद थीं। प्रिंसिपल नैना लखनपाल ने यह जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2msppaV
via
No comments: