
बरवाला| सामुदायिक केंद्र बरवाला में महिला एवं बाल विकास विभाग बरवाला की ओर से पोषण माह के लड़कियों के लिए दौड़ आयोजित की गई। सुपरवाइजर जसविंदर विमला, किरण ब्लॉक बरवाला की आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के अभियान जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लिंगानुपात, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। सुपरवाइजर जसविंदर विमला व किरण ने कहा कि महिलाओं को खेलों में भाग लेकर अपने भविष्य को संवारना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lLsp1H
via
No comments: