Breaking News

test

युवक की मौत के 3 दिन बाद अवैध नशा मुक्ति केंद्र से छुड़ाए 29 युवक

खन्ना/ फतेहगढ़ साहिब.फतेहगढ़ न्युआं में गुरमति की शिक्षा देने के नाम पर एक साल से चलाए जा रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र से 29 युवकाें काे रिहा करवाया गया है। प्रशासन से बचने के लिए संचालकों ने केंद्र में न कोई बोर्ड लगाया था अाैर न उनके पास लाइसेंस था। वहीं, न कोई डॉक्टर था और न स्टाफ। किराए की दुकान के अंदर युवकाें को रखा जाता था। केंद्र में तीन दिन पहले हरियाणा के युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिवार वालों के आरोपों पर प्रशासन ने रेड की तो इसका खुलासा हुआ।

हालांकि रेड की भनक लगने पर संचालक तो फरार हो गया, जबकि उसके असिस्टेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केंद्र से 29 लोगों को रिहा करवा फतेहगढ़ साहिब केंद्र में भेजा गया है। रेड टीम में फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन डाॅ. एनके अग्रवाल, खमाणों के डीएसपी धर्मपाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि फतेहगढ़ न्युआं में अवैध नशा मुक्ति केंद्र चल रहा है। केंद्र के संचालक जगरूप सिंह निवासी इस्माइलपुर अौर असिस्टेंट परमजीत पर केस दर्ज कर परमजीत को अरेस्ट कर लिया गया है।

युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाए थे हत्या के आरोप

3 दिन पहले गुरमति एकेडमी में लाए गए हरियाणा के युवक अमरीक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने संचालकों पर हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग की थी, जबकि खन्ना पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया था।

परिजनों को झांसे में रखकर करते थे भर्ती

रेड के दौरान खुलासा हुआ कि संचालकों ने गुरबाणी सिखाने के नाम पर बाबा जुझार सिंह एकेडमी खोली हुई थी। जबकि यह अवैध नशा मुक्ति केंद्र था। यहां पर संचालक नशे छुड़ाने के नाम पर लोगों को भर्ती करते थे। परिजनों को झांसे में रखा जाता था कि वे गुरबाणी से जोड़कर नशे के आदी लोगों को नशा मुक्त करते हैं। लेकिन, रेड के दौरान गुरमति वाली कोई भी बात सामने नहीं आई।

नशा छुड़ाने के नाम पर करते थे मारपीट

केंद्र से आजाद करवाए युवकों ने खुलासा किया कि केंद्र में गुरमति सिखलाई देने के नाम पर उन्हें रखा गया था। लेकिन यहां कोई भी गुरमति की सिखलाई नहीं दी जाती थी। रोजाना पीटा जाता था। 3 दिन पहले केंद्र में अमरीक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में युवकों ने बताया कि उसके साथ भी मारपीट की गई थी। इससे उसकी हालत बिगड़ी थी। वहीं, खन्ना एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने संचालकों पर केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आजाद करवाए गए लोग, एक हाल में कैद थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ms1bxu
via
युवक की मौत के 3 दिन बाद अवैध नशा मुक्ति केंद्र से छुड़ाए 29 युवक युवक की मौत के 3 दिन बाद अवैध नशा मुक्ति केंद्र से छुड़ाए 29 युवक Reviewed by Dibyendu on 17:46 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.