जारी बयान में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, अंकुश शर्मा, अभय वीर सिंह व अजय रिंटू ने कहा कि प्रदेश में जब जब कांग्रेस की सरकार बनी तब तक इस परियोजना के कार्य को ठंडे बस्ते में डाला गया। धूमल ने एक बार फिर पहल करते हुए धौलासिद्ध परियोजना के प्रभावितों से बातचीत की और इस परियोजना से जुड़ी भूमि अधिग्रहण का काम शुरू करवाया। हाल ही में सरकार ने भी एसजेवीएनएल के साथ इस परियोजना को पूरा करने के लिए एमओयू साइन किया है। 2009 में बतौर मुख्यमंत्री रहते धूमल द्वारा लिए गए प्लास्टिक बैन के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nZJ16M
via
धौलासिद्ध परियोजना का काम शुरू होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा: भाजपा
Reviewed by Dibyendu
on
19:03
Rating:
No comments: