
हमीरपुर | बसारल में तैनात विद्युत कर्मी कमलेश कुमार की ड्यूटी के दौरान काम करते समय खंबे पर करंट लगने से हुए हादसे पर विधायक सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सुक्खू ने कहा है कि विभाग इस मामले की जांच करवाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारर्रवाई की जाए। हादसे का शिकार हुए विद्युत कर्मी के परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nZYOCs
via
No comments: